search

भाजपा नेता नूतन गुप्ता बोलीं- टिकट नहीं मिलने से नहीं हूं निराश, हमेशा पार्टी के साथ

LHC0088 2025-10-28 20:26:16 views 1245
  

नूतन गुप्ता को नहीं मिला टिकट। (जागरण)



जागरण संवाददाता, पूर्णिया। भाजपा जिलामंत्री नूतन गुप्ता ने टिकट जारी होने के बाद वे पहली बार मीडिया के सामने आयी। जहां वे मन की बात को सार्वजनिक की।

गुप्ता ने कहा कि टिकट नहीं मिलने से निराश नहीं हूं। उन्होंने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए कहा कि वे हमेशा पार्टी और एनडीए सरकार की नीतियों के साथ खड़ी हैं।

उनका लक्ष्य है कि केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक पहुंचे ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति को भी लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ-साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के द्वारा जो भी दिशा-निर्देश मिलेगा, उनका वे शतप्रतिशत पालन करेगी। भाजपा जिलामंत्री ने गुप्ता ने कहा कि वे क्षेत्र में पहले की तरह जनता से मिल कर एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रमुखता से रखने का काम करेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने कहा कि वे जनता के हर सुख-दुख में साथ हैं। गुप्ता ने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के निर्णय के साथ हैं। पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है।

उन्होंने कहा कि पूर्णिया सदर विधानसभा क्षेत्र के लोगों स्नेह और प्यार मुझे मिला, उसे मैं कभी भूल नहीं पाऊंगी। उन्होंने कहा पार्टी द्वारा जो भी उन्हें दायित्व मिलेगी, उनका तन-मन से पालन करूंगी। उन्होंने बिहार विधानसभा के सभी एनडीए उम्मीदवार को शुभकामना देते हुए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट की है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138