मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना कब बंद होगी...कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कर दी भविष्यवाणी_deltin51

Chikheang 2025-9-27 01:36:42 views 1267
  मोतिहारी के गांधी मैदान में रैली को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी। वीडियो ग्रैब





डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर/मोतिहारी(पूर्वी चंपारण)। ऐतिहासिक गांधी मैदान में शुक्रवार की दोपहर आयोजित हर घर अधिकार रैली को संबोधित करते हुए वायनाड से कांग्रेस सांसद सह पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र व राज्य सरकार पर निशाने साधे।
एनडीए सरकार में पलायन बढ़ा

कहा, विगत 20 वर्ष से राज्य में एनडीए की सरकार है। इसने रोजगार देने या उद्योगों के विकास का कोई काम नहीं किया। इसका परिणाम हुआ कि पलायन में बढ़ोतरी हुई है। शिक्षा का विकास नहीं हुआ है। उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


केंद्र सरकार के वादे खोखले

वहीं केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खोखले वादे करने का आरोप भी लगाया। प्रियंका गांधी ने कहा, जनता को धर्म और राष्ट्रभक्ति के नाम पर ठग कर वोट लिए गए।
वोट लेने की योजना

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य की 75 लाख महिलाओं के खाते में 10,000 रुपये भेजे गए। यह सीधा वोट हासिल करने की नीति है।


पैसे ले लो, वोट नहीं देना

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने एनडीए की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना पर सवाल उठाए। कहा कि चुनाव से पहले अब क्यों जागे हैं? उन्होंने रोचक अंदाज में कहा, हम महिलाएं बहुत समझदार होती हैं। सुझाव दिया कि वह फिलहाल सरकार से 10 हजार रुपये ले लें, लेकिन वोट उन्हीं को देना जो आपके भविष्य के लिए काम करे। जो आपके बच्चों के लिए काम करे।salman khan trigeminal neuralgia, salman khan, too much with kajol twinkle, prime video, slaman khan movies, salman khan illness, battle of galwan, bollywood latest update   
महिलाओं ने कुछ नहीं किया

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि एनडीए की सरकार 20 साल सत्ता में रही, लेकिन उन्होंने महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं किया। आशा, आंगनबाड़ी सेविका और जीविका दीदियों के बारे में कहा कि वह बहुत अधिक काम कर रही हैं। इसके बदले में कुछ भी नहीं दिया जा रहा है।


हर माह 2500 देंगे

पलायन के कारण इनके पति बाहर रहे हैं। इसकी वजह से इन्हें परेशानी हो रही है। अधिकारी इनसे सामान्य से अधिक काम ले रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस और आइएनडीआइए की ओर से एक वादा किया और कहा कि हमलोग आपको हर माह 2500 रुपये देंगे।
चुनाव से पहले क्यों जागे

यदि चुनाव के बाद हमलोग भी वादा पूरा नहीं करें तो आप मुझे भी दंड दें। इससे पहले पटना में भी कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने NDA की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना पर कहा, “वे चुनाव से पहले अब क्यों जागे हैं?


क्या हर माह देंगे 10 हजार

उनकी सरकार 20 साल से सत्ता में है, 20 सालों में उन्होंने महिलाओं के लिए क्या किया? जिस मानदेय के लिए ये महिलाएं इतना संघर्ष कर रही हैं, उसके लिए इन्होंने(NDA) पहले कुछ क्यों नहीं किया? वे अभी 10,000 रुपये दे रहे हैं, क्या वे इसे हर महीने देंगे? वे इसे किसे देंगे?
पैसा वोट लेने की नीति

सिर्फ इसलिए कि चुनाव आ रहे हैं, वे एक योजना बनाते हैं और पैसे देते हैं। समझते हैं कि इससे महिलाओं के वोट मिल जाएंगे, लेकिन महिलाएं समझदार हैं, जिम्मेदार हैं... वे समझती हैं कि यह कैसी योजना है...“

like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
142684

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com