search

Gold Silver Price: सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी में भी आई गिरावट, आपके शहर में कितना हुआ दाम?

deltin33 2025-10-28 19:28:45 views 868
  



नई दिल्ली। दिवाली खत्म होने के बाद मांग कम होने से सोने (Gold Rate) और चांदी (Silver Price) में लगातार गिरावट देखी जा रही है। आज भी सोने और चांदी का दाम गिरा है। दोनों की ही चमक अब फीकी पड़ने लगी है। सबसे पहले जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी का भाव कितना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Gold Price Today: कितना है सोने का दाम?

कल मुहूर्त ट्रेडिंग के समय एमसीएक्स में भी कारोबार हुआ। सुबह 10 बजे के करीब एमसीएक्स में 24 कैरेट सोने की कीमत 128,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसमें 271 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। हालांकि ये दाम कल मुहूर्त ट्रेडिंग के समय अपडेट हुए हैं।  

IBJA में 20 अक्टूबर, शाम को 24 कैरेट सोने का दाम 126,730 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। इसमें अभी तक नए रेट अपडेट नहीं हुए हैं। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 116,085 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। इसके साथ ही 18 कैरेट सोने का भाव 95,048 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अब जानते हैं कि चांदी का भाव कितना है।
Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?

मुहूर्त ट्रेडिंग के समय चांदी की कीमत एमसीएक्स में 1,50,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई थी। इसमें 327 रुपये प्रति किलो की गिरावट थी। चांदी ने उस समय 148,508 रुपये प्रति किलो का लॉ रिकॉर्ड और 150,327 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया था। एमसीएक्स आज शेयर बाजार की तरह बंद है।  




IBJA में 20 अक्टूबर शाम को 1 किलो चांदी का भाव 160,100 रुपये दर्ज किया गया था। IBJA में अब तक नए रेट नहीं आए हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521