search

दीपावली पर HRTC ने किया धमाका, स्पेशल बसें चलाकर की 45 लाख की कमाई

LHC0088 2025-10-28 19:26:33 views 1254
  

स्पेशल बसों से एचआरटीसी ने कमाए 45 लाख रुपये।



संवाद सहयोगी, धर्मशाला। दीवाली पर दिल्ली, चंडीगढ़ व बद्दी के लिए चलाई विशेष बसों से हिमाचल पथ परिवहन निगम ने 45,84,804 रुपये का राजस्व एकत्रित किया है। एचआरटीसी मंडल धर्मशाला के तहत जोगेंद्रनगर, बैजनाथ, पालमपुर, नगरोटा बगवां, धर्मशाला, पठानकोट व चंबा से 125 बसें 18 से 20 अक्टूबर तक चलाई। 18 को 38 बसें चलाई और 15,30,890 रुपये का राजस्व एकत्रित किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

19 को 61 बसों ने सेवाएं दी और 22,72,272 रुपये की आमदनी हुई। 20 अक्टूबर को 26 विशेष बसों से 7,81,642 रुपये की कमाई की। एचआरटीसी धर्मशाला मंडल के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि जोगेंद्रनगर डिपो की चार बसों ने 5244 किलोमीटर का सफर तय किया है और 3,19,841 की आय अर्जित की है।

बैजनाथ डिपो की 16 बसों ने 10,495 किलोमीटर का सफर तय किया है और 5,73,600 रुपये की आय हुई है। पालमपुर की 15 बसों ने 11,839 किलोमीटर का सफर तय किया व 6,73,227 रुपये की आय अर्जित की है। नगरोटा बगवां डिपो की 34 गाड़ियों ने 15,883 किलोमीटर का सफर तय किया। डिपो की बसों ने 8,24,327 की आय अर्जित की है।

धर्मशाला डिपो की 31 बसों ने 17,045 किलोमीटर का सफर तय किया है और 12, 82, 825 रुपये की आय अर्जित की है। पठानकोट डिपो की नौ बसों ने 5535 किलोमीटर का सफर तय किया है और 2,84,662 रुपये की आय प्राप्त की है। चंबा डिपो की 16 बसों ने 9020 किलोमीटर का सफर तय कर 6,26,322 रुपये की आय प्राप्त की है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138