search

कपूरथला में पटाखा चलाने को लेकर हुआ विवाद, 15 युवकों के हमले में दो घायल; अस्पताल में चल रहा इलाज

Chikheang 2025-10-28 19:25:40 views 913
  

कपूरथला: पटाखे चलाने पर विवाद, दो युवक गंभीर रूप से घायल



संवाद सहयोगी, कपूरथला। शहर के लक्ष्मी नगर के पास शालीमार एवेन्यू में सोमवार रात पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। इस दौरान 15 युवकों ने हथियारों से हमला कर दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घायल जस्सू (मोहल्ला नेचेबंदा) और भाणु प्रशाद जोशी (दीवान सौदागर मल्ल) को तत्काल इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें जालंधर के निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज जारी है।

जस्सू ने पुलिस को बताया कि वह बीते सोमवार की रात अपने दोस्त के घर शालीमार एवेन्यू में गया था। दोनों वहां पटाखे चला रहे थे। इसी दौरान एक राकेट पटाखा पड़ोसी की स्कूटी पर गिर गया। पड़ोसी ने सोचा कि यह पटाखा जस्सू ने चलाया है और उस पर गाली-गलौज करने लगा।

पड़ोसी अपने 15 साथियों के साथ हथियारों के साथ उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बचाव के लिए आए भाणु प्रशाद जोशी से भी मारपीट की। मारपीट में जस्सू और भाणु गंभीर रूप से घायल हो गए। गोपी नामक एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज किया कर जांच शुरू कर दी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953