search

Odisha News: भुवनेश्वर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, विदेशों तक फैला है नेटवर्क, अड्डे को पुलिस ने सील किया

deltin33 2025-10-28 19:20:26 views 874
  
भुवनेश्वर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़






जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। राजधानी में झारखंड की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने एक और महिला को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही, जिस घर में सेक्स रैकेट चल रहा था, उसे भी पुलिस ने सील कर दिया है। घर के अंदर से मिले सभी दस्तावेज भी पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं दूसरी ओर, जिस घर में सेक्स रैकेट चल रहा था, उसके सामने खड़ी एक कार को भी पुलिस ने जब्त किया है। यह कार ‘गोल्डन कार’ के नाम से मशहूर बताई जा रही है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि यह कार किसकी है और इसे वहां किसने खड़ा किया था। सील किए गए घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में ली गई महिला से पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। यहां तक कि इस सेक्स रैकेट का तार विदेशों तक जुड़ा होने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी। जांच से यह भी सामने आया है कि लंबे समय से राजधानी में यह सेक्स रैकेट सक्रिय था।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470623