search

Diwali 2025: दीपावली पर जगमग हुई देवभूमि, मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से हुई पूजा

cy520520 2025-10-28 19:18:22 views 1167
  



जागरण संवाददाता, देवरिया। दीपावली का त्योहार पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक लोगों ने सोमवार को दीपोत्सव का आनंद लिया। पटाखे फोड़ने, फुलझड़ी जलाने और परिवार के साथ खुशियां मनाने का सिलसिला जारी रहा। शाम होते ही हर घर पर झालर और दीप जल उठे। पटाखों के शोर के बीच दुधिया और रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा शहर और गांव जगमगा उठा। घरों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की गई, और प्रसाद का वितरण किया गया।

शाम को दीपक को धोकर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा रखकर विधिपूर्वक पूजा की गई। लोग देर रात तक अपने मकानों और दुकानों में पूजा करते रहे। एक-दूसरे के घर जाकर और फोन के माध्यम से दीपावली पर्व की बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और एसपी संजीव सुमन को बधाई देने वालों की भीड़ लगी रही। फेसबुक मैसेंजर और व्हाट्सएप पर भी लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली के अवसर पर सुबह से ही शहर में मकानों की धुलाई, साफ-सफाई और नए रंग-रोगन का काम चल रहा था। बेडशीट, कवर और पर्दे बदले गए, जबकि मेहमानों के लिए नए बर्तन निकाले गए। बेसन के लड्डू और नमकीन की भीनी-भीनी खुशबू घरों से आती रही। विभिन्न रंगों और डिजाइनों के कृत्रिम फूल, लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्तियां, पूजा के सामान, दीपक और मोमबत्तियां घरों में सजाई गईं। भारतीय परिधान में महिलाएं और पुरुष एक साथ पूजा करने के बाद फुलझड़ी जलाते नजर आए।

शहर के सिविल लाइन्स रोड, मालवीय रोड, सब्जी मंडी, राघव नगर, न्यू कालोनी, भटवलिया चौराहा, देवरिया रामनाथ और सिंधी मिल कालोनी में दीपावली की धूम मची रही।

दीपावली पर्व पर सुबह से दोपहर तक बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही। मोतीलाल रोड, जलकल रोड और सब्जी मंडी रोड पर पूरे दिन जाम लगा रहा। सब्जी और मिठाई की दुकानों के अलावा पूजन सामग्री की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई।
फूल मंडी में गेंदा के फूल की माला की बिक्री हुई, जो 50 से 60 रुपये में बिकी। इसके अलावा गुलाब के फूल और गुलदस्ते भी बिके। लोग अधिकारियों और जन प्रतिनियों को बधाई देने के लिए गुलदस्ते लेकर पहुंचे।

दीपावली पर्व पर सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद रही। शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात रही, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे। एडिशनल एसपी सुनील कुमार सिंह, सीओ संजय कुमार रेड़डी और प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी सुरक्षा में लगे रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737