deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

लुधियाना में दो दिन की दीपावली धूम, दीपोत्सव के स्वागत में लुधियानवी तैयार; बाजारों में रौनक

cy520520 6 day(s) ago views 1237

  

सजावट का सामान बेचने वाली दुकानों पर भी रही भीड़ (फोटो: जागरण)



जागरण संवाददाता, लुधियाना। दीपों के त्योहार दीपावली के स्वागत के लिए पूरे जिले के लोग तैयार हैं। इस बार 20 और 21 अक्टूबर को दो दिन दीपावली मनाई जा रही है। ऐसे में रोशनी के इस पर्व को लेकर लोगों में उत्साह भी दोगुना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस पर्व को आप सभी खुशी के साथ मनाएं। रविवार को भी बाजारों में भीड़ रही। लोगों की ओर से खूब खरीदारी की गई। हर तरफ रंग-बिरंगी लाइटों से पूरा महानगर सज गया है। जगमगा रही इमारतें और बाजार दीपावली का अहसास करवा रहे हैं।

दीपावली की पूर्व संध्या पर बाजारों में बहुत रौनक रही। कई बाजारों में वाहन लेकर गुजरना मुश्किल हो रहा था। खासकर चौड़ा बाजार और उसके आसपास लगती बिजली मार्केट, साबुन बाजार, गुड़ मंडी में लोगों को पैदल ही जाना पड़ रहा था।

बिजली मार्केट और साबुन बाजार में सजावट के सामान के लिए लोगों ने खरीदारी की। दो दिन दिवाली मनाए जाने के कारण दुकानदारों को अधिक कमाई होने की उम्मीद से बेहद खुशी है। खासकर पटाखा कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। दो दिन दिवाली मनाए जाने के कारण पटाखों की बिक्री इस बार अधिक होने का अनुमान है।

वहीं लोगों ने अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को गिफ्ट देने के लिए खरीदारी की। कोई मिठाई खरीदने में व्यस्त था तो को बिस्किट और ड्राई फ्रूट खरीद रहा था। लोग घरों को सजाने के लिए रंग-बिरंगी लाइटों के अलावा तोरन, रंगोली फ्रेम, आर्टिफिशियल फूलों की माला खरीद रहे थे। लोगों ने दीपावली पूजन के लिए मां लक्ष्मी, श्री गणेश और मां सरस्वती की प्रतिमाएं खरीदी। चीनी और गुड़ के मुरुंडे व चीनी के खिलौने भी खूब बिक रहे हैं।

शहर के प्रमुख पटाखा बाजार दाना मंडी में दिनभर चहल-पहल रही। दाना मंडी में इस बार 40 स्टाल लगे हैं और सभी पर ग्राहकों की भीड़ रही। पटाखा व्यापारी कहते हैं कि स्टाल लगने के बाद से ही मार्केट में भीड़ है।

इस बार खास बात यह देखने को मिल रही है कि लोग अंतिम समय में भीड़भाड़ से बचने के लिए पटाखों की खरीदारी पहले ही कर चुके हैं। इसके अलावा दुगरी, 32 सेक्टर, हंबड़ा रोड में लगे पटाखों के स्टाल में भी खरीदारों की भीड़ रही। कई लोग अपने बच्चों के साथ पटाखे खरीदने के लिए आए हुए थे।

दीपावली को लेकर असमंजस के कारण शहर में किसी मंदिर में 20 और किसी में 21 अक्टूबर को मां लक्ष्मी का पूजन होगा। मंदिरों को लाइटों से रोशन कर दिया गया है। दीपावली पर लोग ज्योति प्रज्वलित करके देवी मां की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे। इसके अलावा गुरुद्वारों में 21 अक्टूबर को बंदी छोड़ दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए महानगर के प्रमुख गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।

-आपातकालीन स्थिति और आग लगने पर इन नंबरों पर करें संपर्क
-आपातकालीन स्थिति में 0161-101 पर काल करें
-अग्निशमन विभाग (मुख्यालय) : 0161-2743111, 2750764, 2750765
- गिल रोड फायर स्टेशन : 0161 - 2531600
- फोकल प्वाइंट फायर स्टेशन : 0161 - 2670101
- सुंदर नगर फायर स्टेशन : 0161- 2621651
- हैबोवाल फायर स्टेशन : 0161 - 2305101
- ताजपुर रोड फायर स्टेशन : 9056694940
- एडीएफओ जसविंदर सिंह : 8360032550
- एफएसओ करतार सिंह (मुख्यालय) : 9041204071
- एसएफओ दिनेश कुमार (मुख्यालय): 9876185858
- एसएफओ राजन सिंह (गिल रोड) : 9781815397
- एसएफओ आतिश राय (सुंदर नगर, फोकल प्वाइंट और ताजपुर रोड) : 9878804541
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
65631