search

Diwali 2025: पहली बार बदरीनाथ धाम में जलेंगे 12 हजार दीये, केदारनाथ में भी होगा भव्‍य दीपोत्‍सव

cy520520 2025-10-28 19:12:36 views 1261
  

दीपावली पर बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में होगा भव्य दीपोत्सव. File Photo



राज्य ब्यूरो, जागाण, देहरादून । दीपावली के पावन अवसर पर इस बार बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पहली बार बदरीनाथ धाम में 12,000 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे और माता लक्ष्मी को 56 भोग अर्पित किया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि दीपोत्सव कार्यक्रम 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक चलेगा, जिसका आयोजन बीकेटीसी तीर्थ पुरोहितों, हक-हकूकधारियों एवं बदरीनाथ होटल एसोसिएशन के सहयोग से किया जा रहा है। डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत, भंडारी और कमदी हक-हकूकधारी भी इस आयोजन में भाग लेंगे।

इसी तरह केदारनाथ धाम में भी तीर्थ पुरोहितों और हक-हकूकधारियों के सहयोग से दीपोत्सव आयोजित होगा। दोनों धामों में मंदिर परिसर, मार्गों और आसपास के क्षेत्रों को दीपों से सजाया जाएगा। बीकेटीसी अध्यक्ष द्विवेदी ने बताया कि दीपावली और केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर मंदिरों को 12 क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि इस यात्रा वर्ष केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर को बंद हो रहे है। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में दीपावली का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन और सजावट की जाएगी। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था के भी विशेष निर्देश दिए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737