search

रांची में वेज की जगह चिकन बिरयानी देने पर रेस्‍टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्‍या, लोगों ने कांके रोड किया जाम

deltin33 2025-10-28 19:12:33 views 825
  

रांची में रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या। (जागरण)



जागरण संवाददाता, रांची। रांची के कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट में शनिवार की रात रेस्टोरेंट संचालक विजय नाग की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के विरोध में रविवार को स्थानीय लोगों ने कांके में सड़क जाम कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि आरोपित अभिषेक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस के आश्वासन के बाद लोग सड़क से हटे, लेकिन चेतावनी दी कि यदि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द नहीं हुई, तो वे दोबारा सड़कों पर उतरेंगे।

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात अभिषेक अपने साथियों के साथ रेस्टोरेंट से वेज बिरयानी पैक कराकर ले गया था, लेकिन गलती से कर्मचारियों ने उसे चिकन बिरयानी दे दी।

बिरयानी लेकर गए अभिषेक और दो अन्य युवक कुछ देर बाद रेस्टोरेंट लौटे और बिरयानी बनाने वाले कर्मचारी के बारे में पूछने लगे। उसी समय रेस्टोरेंट संचालक विजय नाग खाना खा रहे थे।

उनसे पूछा कि क्या बात है। इतना पूछते ही एक युवक, जिसने अपना नाम अभिषेक बताया, संचालक से गाली-गलौज करने लगा।

देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि अभिषेक ने विजय नाग को गोली मार दी और तीनों युवक मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि अभिषेक अक्सर इस रेस्टोरेंट में आता था।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521