search

नोएडा में बेकाबू कार ने महिला को कुचला, तीन वाहनों को मारी टक्कर; जांच में जुटी पुलिस

cy520520 2025-10-28 19:07:52 views 805
  

नोएडा में कार ने महिला को कुचला, कई गाड़ियों में मारी टक्कर।



जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के सेक्टर 76 में शनिवार रात एक कार बेक़ाबू ने महिला को कुचल दिया। कार सड़क पर तीन कार को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे जा रुकी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हादसा कार चालक बुजुर्ग को हार्ट अटैक आने के चलते हादसा होने की संभावना जताई जा रही है। उसका भी उपचार चल रहा है। महिला के पति ने चालक के खिलाफ सेक्टर 113 थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र के अकोला की रहने वाली स्वर्णा भोंसले अपने पति रविंदर के साथ सोरखा में रहती है। वह खाना बनाने का करती थी। शनिवार रात को महिला धनतेरस की खरीददारी कर पति के साथ लौट रही थी। सेक्टर 76 में स्काईटेक मेट्रोट सोसायटी के पास दिल्ली नंबर कार ने महिला को चपेट में ले लिया। कार महिला के पेट से उतरते हुए अन्य वाहनों से जा टकराई। हादसे की जानकारी होने पर मौके पर लोग एकत्रित हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस घायल महिला को उसके पति की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उधर, आरोपित चालक का भी उपचार चल रहा है। आरोपित कार चालक की पहचान 72 वर्षीय होमियोपैथी चिकित्सक असगर नकवी निवासी अंतरिक्ष फारेस्ट के रूप में हुई। एडीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि महिला के पति से शिकायत लेकर जांच की जा रही है। कार को जब्त कर लिया गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737