कोलकाता-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेन
जागरण संवाददाता, सिवान। रेलवे प्रशासन द्वारा दीपावाली एवं छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए 03133/03134 कोलकाता-गोरखपुर-कोलकाता अनारक्षित वाया छपरा, सिवान, देवरिया सदर पूजा विशेष गाड़ी का संचालन कोलकाता से 24 अक्टूबर शुक्रवार को तथा गोरखपुर से 25 अक्टूबर शनिवार को किया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इस संबंध में वाराणसी मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 03133 कोलकाता-गोरखपुर अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी 24 अक्टूबर शुक्रवार को कोलकाता से 23.55 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन नैहाटी, बैण्डेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान से 15.25 बजे, भटनी तथा देवरिया सदर छूटकर गोरखपुर 18.00 बजे पहुंचेगी।
वहीं बताया कि वापसी यात्रा में 03134 गोरखपुर-कोलकाता अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी 25 अक्टूबर शनिवार को गोरखपुर से 21.00 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 22.02 बजे, भटनी से 22.25 बजे, सिवान से 23.15 बजे, दूसरे दिन छपरा छूटकर विभिन्न स्टेशन होते हुए कोलकाता 15.15 बजे पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025 Live Update: \“पहले आपस में लड़ो, खत्म हो जाओगे तभी हमसे लड़ोगे’, महागठबंधन पर भाजपा नेता का तंज
यह भी पढ़ें- मगध में NDA के वोट बैंक में लगेगी सेंध? जहानाबाद से राजद ने इस नेता को बनाया प्रत्याशी |