search

छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 1 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार; भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

LHC0088 2025-10-28 19:04:28 views 1270
  

कोंटा पुलिस की बड़ी सफलता



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुकमा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोंटा थाना क्षेत्र से 01 लाख रुपये का इनामी नक्सली मुचाकी मंगा पुलिस के हत्थे चढ़ा है। नक्सली की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखे भारी मात्रा में विस्फोटक व आईईडी सामग्री बरामद की है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार नक्सली मुचाकी मंगा पिता मुचाकी बुधरा (24 वर्ष), निवासी किन्द्रेलपाड़, थाना भेज्जी का रहने वाला है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहां कोंटा पुलिस और सीआरपीएफ 218वीं बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 1 लाख रुपये के इनामी नक्सली मुचाकी मंगा पिता मुचाकी बुधरा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी भेज्जी थाना के ग्राम किन्द्रेलपाड़ का रहने वाला है। यह नक्सली पिछले 5 सालों से कोंटा एरिया कमेटी अंतर्गत एल.ओ.एस सदस्य के रूप में सक्रिय था।
आईईडी लगाने की कर रहे थे तैयारी

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली दल उसकावाया और नुलकातोंग के बीच पुलिस पार्टी के रास्ते में आईईडी लगाने की तैयारी कर रहे हैं। इस पर पुलिस अधीक्षक सुकमा के निर्देशन में जिला पुलिस बल एवं सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में हुआ खुलासा

पूछताछ में मुचाकी मंगा ने कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है, जिनमें फरवरी–मार्च 2025 में ग्राम बंडा व उसकावाया क्षेत्र में सड़क मार्ग पर आईईडी लगाने तथा वर्ष 2024 में भंडारपदर के ग्रामीण ओयामी पांडू की हत्या जैसी घटनाएं शामिल हैं. गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखे जिलेटिन रॉड, डेटोनेटर, गन पाउडर, कोर्डेक्स वायर, धारदार चाकू, नक्सली बैनर-पोस्टर व आईईडी उपकरण बरामद किए हैं।
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना कोंटा और थाना भेज्जी में कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। गिरफ्तार नक्सली को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार जारी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138