search

JPSC Exam Dates: झारखंड लोक सेवा आयोग ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथि, अभी करें चेक

Chikheang 2025-10-28 19:04:06 views 933
  



जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग ने जारी कई परीक्षाओं की संभावित तिथि जारीहोगईहै। कई प्रतियोगिता परीक्षा अब अगले वर्ष जनवरी से मार्च के बीच होगी।  

सहायक लोक अभियोजक बैकलाग नियुक्ति प्रारंभिक परीक्षा इस वर्ष 13 दिसंबर तथा नियमित नियुक्ति प्रारंभिक परीक्षा 20 दिसंबर को आयोजित होगी। छठी सीमित उप समाहर्ता लिखित परीक्षा अब अगले वर्ष 10-11 जनवरी को आयोजित होगी।

इसी तरह वन क्षेत्र पदाधिकारी नियुक्ति मुख्य परीक्षा 22 से 24 जनवरी तथा सहायक वनरक्षी नियुक्ति मुख्य परीक्षा छह से नौ फरवरी तक आयोजित होगी।  

आयोग ने नगर विकास विभाग में प्रोजेक्ट मैनेजर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा की भी संभावित तिथि घोषित कर दी है, यह परीक्षा अगले वर्ष 21-22 फरवरी को होगी।

आयोग ने लंबे समय बाद होमियोपैथी चिकित्सक नियुक्ति की लिखित परीक्षा की संभावित तिथि पांच से सात मार्च तक निर्धारित की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953