search

मंगल पांडे के नामांकन से लौट रहे थे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, सड़क दुर्घटना में मौत

Chikheang 2025-10-28 19:03:40 views 1266
  

सड़क दुर्घटना में मौत



संवाद सूत्र, दिघवारा (सारण)। शनिवार की भोर में हाजीपुर-छपरा फोरलेन पर दिघवारा थाना क्षेत्र के निजामचक के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह (52 वर्ष) की मौत हो गई।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बताया जा रहा है कि वे स्कूटी से पटना लौट रहे थे, तभी सुबह करीब चार बजे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दिया। वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा टकराई। हादसे में रंजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।  
पटना के नेहरू नगर, बोरिंग रोड में रहते थे

भोर में किसी एंबुलेंस वाले की नजर सड़क किनारे गिरी स्कूटी पर पड़ी। इसके बाद 112 पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को शिनाख्त की। इसके बाद स्वजन को सूचित किया गया।

मृतक रंजीत कुमार सिंह मूल रूप से सिवान जिले के निवासी थे और वर्तमान में पटना के नेहरू नगर, बोरिंग रोड में रहते थे। वे शुक्रवार को सिवान में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के नामांकन में भाग लिया था।  

देर रात वे वहां से पटना लौट रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। इस घटना से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है। भाजपा नेताओं ने रंजीत कुमार सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953