search

अयोध्या में 26 लाखों दीयों से सज्जित हुई राम की पैड़ी, आज दिया जाएगा अंतिम स्पर्श

deltin33 2025-10-28 19:03:01 views 1274
  



जागरण संवाददाता, अयोध्या। शुक्रवार को राम की पैड़ी लाखों दीयों से सज्जित हो गई। पैड़ी के 56 घाटों पर 18 लाख से अधिक दीप सज्जित कर लिए गए। लक्ष्य के सापेक्ष 60 प्रतिशत दीयों को स्वयंसेवकों ने घाटों पर संयोजित कर दिया। साधारण के साथ-साथ डिजाइनर दीयों का भी उपयोग किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह के राम की पैड़ी पर दीपोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट प्रभारियों, समन्वयकों व स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाया।

कहा, रामकाज में भागीदारी का अवसर सौभाग्य से मिलता है। सभी दायित्वधारी पूरे मनोयोग से रामकाज को पूर्ण करें। वहीं, शनिवार को सभी दीयों को बिछाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रविवार को सुबह से दीयों में बाती लगेगी व तेल डाला जाएगा।

दीपोत्सव में कुल 26 लाख 11 हजार 101 प्रज्वलित दीयों का कीर्तिमान बनाया जाएगा। दीपोत्सव के आकर्षण को और बढ़ाने के लिए रंगोली भी बनाई जा रही हैं। दीपोत्सव के नोडल अधिकारी प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो, हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक, प्रो. केके वर्मा, प्रो. फार्रुख जमाल, प्रो. पीके द्विवेदी, डा. गीतिका श्रीवास्तव, डा. मनीष सिंह, डा. महेंद्र पाल, डा. कपिलदेव, डा. अंशुमान पाठक, डा. विवेक उपाध्याय आदि बड़ी संख्या में शिक्षक एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
शाम पांच बजकर 40 मिनट से प्रज्वलित होंगे दीये

रविवार को सूर्यास्त के साथ यानी शाम पांच बज कर 40 मिनट से दीये जलाने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। दीपक 20 मिनट से आधे घंटे तक जलेंगे, जबकि कीर्तिमान के लिए 26 लाख 11 हजार 101 दीयों का पांच मिनट तक जलना अनिवार्य है।

अयोध्या : दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त राजेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने तैयारियों का निरीक्षण किया।

दीपोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह लगभग 10 बजे साकेत महाविद्यालय से होगी, जहां से कुल 22 झांकियां रवाना होंगी, इनमें पर्यटन विभाग की रामायण थीम पर आधारित सात, सूचना विभाग की विकास विषयक 14 झांकियां तथा अयोध्या विकास प्राधिकरण की एक झांकी सम्मिलित होगी।

झांकियों को जनप्रतिनिधि हरी झंडी दिखा कर रामकथा पार्क के लिए रवाना करेंगे। दोपहर में राम कथा पार्क हेलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होगा, जहां वह प्रदर्शनी एवं शोभायात्रा का अवलोकन करेंगे। तत्पश्चात राम-सीता स्वरूपों का हेलीकाप्टर से आगमन होगा और भरत मिलाप के साथ श्री राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान जी एवं वशिष्ठ मुनि के स्वरूपों पर पुष्प वर्षा की जाएगी।

इसके बाद श्रीराम-सीता के स्वरूप को रथ पर बैठा कर रामकथा पार्क में मंच पर आसन ग्रहण कराया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री उनका पूजन करेंगे। प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया जाएगा। शाम को सरयू तट पर 21 सौ बटुक आरती करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि रविवार को लेजर शो का विशेष आयोजन होगा।
सजीव प्रसारण की व्यवस्था

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि दीपोत्सव का सजीव प्रसारण सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, दूरदर्शन, यूट्यूब और अन्य इंटरनेट मीडिया प्लैफार्मों से किया जाएगा, जिससे देश-विदेश के श्रद्धालु इस दिव्य आयोजन के साक्षी बन सकेंगे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521