search

पश्चिम चंपारण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और शराब के साथ दो शातिर धंधेबाज की रफ्तार

Chikheang 2025-10-28 19:02:20 views 1256
  

पश्चिम चंपारण पुलिस ने हथियार और शराब के साथ धंधेबाज को दबोचा। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। लौरिया थाना क्षेत्र के कंधवलिया गांव में पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब और हथियार के साथ दो शातिर धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान लौरिया थाने के कंधवलिया निवासी दीपक पटवा और सीतापुर निवासी हरीश कुमार सिंह उर्फ गोलू सिंह के रूप में की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बेतिया के निर्देश पर एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कंधवलिया गांव निवासी दीपक पटवा लंबे समय से अवैध शराब कारोबार में सक्रिय है और वह अपने घर में बड़ी मात्रा में देशी शराब और हथियार छिपा रखा है।

सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष लौरिया रमेश कुमार शर्मा, अपर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, जयशल कुमार, सौरभ कुमार और अन्य पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दीपक पटवा और हरीश कुमार सिंह उर्फ गोलू सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में पुलिस ने 92 लीटर देशी चुलाई शराब, एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और नौ खाली कारतूस बरामद किए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लौरिया थाना में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल को देखते हुए पुलिस अवैध शराब और अवैध आर्म्स के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953