search

लुधियाना जेल गायब हुए कैदी की तलाश में गटर खंगालती रही पुलिस, 48 घंटे बाद भी नहीं चला पता

deltin33 2025-10-28 18:54:32 views 1239
  

गायब हुए कैदी की तलाश में जेल के गटर खंगालती रही पुलिस, 48 घंटे बाद भी लापता  



जागरण संवाददाता, लुधियाना। सेंट्रल जेल से बुधवार शाम को लापता हुआ कैदी 48 घंटे बाद भी जेल प्रबंधन को नहीं मिला। उसकी तलाश में वीरवार को जेल में सीवरेज के गटरों को पुलिस खंगालती रही।

क्योंकि पुलिस अधिकारियों का कहना था कि वो जेल से बाहर नहीं गया और अंदर ही छिपा है। लेकिन गटर के अंदर से भी वो नहीं मिला। फिलहाल ये मामला अपने आप में रहस्य बन गया है।

सूत्र बताते हैं कि मंगलवार रात को जब से कैदी राहुल गायब हुआ तो पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को जेल के अंदर कुछ गटर के ढक्कन खुले हुए मिले। जिससे उन्हें ये शक हुआ कि आरोपित इन गटर के रास्ते भागने की कोशिश तो नहीं कर रहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिसके बाद बुधवार देर रात को जेल के गटरों पर सुपर सकशन मशीनें लगा दी गईं, जोकि जेल के गटरों में कैदी को ढूंढने लगे। लेकिन 48 घंटे बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस को शक है कि कैदी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए ऐसा किया हो सकता है, जबकि वो अंदर की कहीं छिपा होगा। लेकिन हैरत की बात ये है कि कैदी का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521