search

दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 245 बांग्लादेशी गिरफ्तार, सबसे अधिक इस इलाके से धराए

LHC0088 2025-10-28 18:42:40 views 1125
  

दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी जिले में पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 245 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है।



शमसे आलम, बाहरी दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने उत्तर-पश्चिम जिले में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया और लगभग सात महीनों में 245 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार कर उनके देश वापस भेजा। गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशियों में सबसे अधिक 128 भारत नगर इलाके से थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि पुलिस की नज़रों से बचने के लिए ज़्यादातर बांग्लादेशियों ने जेजे कॉलोनियों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अपने ठिकाने बना लिए थे। इनमें से कई बांग्लादेशियों को लिंग परिवर्तन कराने और ट्रांसजेंडर का वेश धारण करने के बाद भी गिरफ्तार किया गया था। ये दिन में ट्रैफिक सिग्नल पर भीख मांगते थे और रात में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहते थे।

इनके पास से 100 से ज़्यादा मोबाइल फ़ोन, बांग्लादेशी पासपोर्ट, पहचान पत्र और अन्य सामान बरामद किया गया। इनके मोबाइल फ़ोन में प्रतिबंधित ऐप IMO भी मिला, जिसका इस्तेमाल ये बांग्लादेश में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से बात करने के लिए करते थे। भीष्म सिंह ने बताया कि बांग्लादेशियों का पता लगाने और उन्हें उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया जारी है। ज़िले की विदेशी प्रकोष्ठ टीम इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अथक प्रयास कर रही है।

भारत में प्रवेश के मार्गों और नेटवर्क का भी पता लगाया जा रहा है।

पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके मार्गों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मार्च से अक्टूबर तक, जून में सबसे ज़्यादा बांग्लादेशी पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित कानूनी धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

उनके ठिकानों और संपर्कों की जांच जारी है। दिल्ली में रह रहे अवैध विदेशी नागरिकों की पहचान और उन्हें निर्वासित करने के लिए यह अभियान जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राजधानी में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा से कोई समझौता न हो।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138