search

दीवापली-छठ पर यूपी रोडवेज ने दिया तोहफा, नोएडा-हरिद्वार समेत इन शहरों के लिए 24 घंटे मिलेंगी बसें

deltin33 2025-10-28 18:39:37 views 1244
  

दिवापली-छठ पर यूपी रोडवेज ने दिया तोहफा, नोएडा-हरिद्वार समेत इन शहरों के लिए 24 घंटे मिलेंगी बसें






जागरण संवाददाता, मेरठ। दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर रोडवेज 13 दिनों तक अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना भी लागू की गई है। बिजनौर, नोएडा, दिल्ली, हरिद्वार, हस्तिनापुर और शामली के लिए यात्रियों के लिए 24 घंटे बसें उपलब्ध रहेंगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एआरएम विपिन अग्रवाल ने बताया कि 12 दिनों में 3600 किलोमीटर दूरी तय करने वाले चालक परिचालकों को 48 सौ, 13 दिनों मेंं 3900 किलोमीटर दूरी तय करने वाले चालक परिचालकों को 5850 रुपये का अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा। लगातार ड्यूटी करने वाले डिपो और कार्यशाला कर्मियों को 2100 और 2500 रुपये का मानदेय दिया जाएगा।

मेरठ डिपो प्रभारी मोहम्मद आसिफ ने बताया कि मेरठ से दिल्ली के लिए 25, देहरादून के लिए 20, कोटद्वार के लिए 25, शामली के लिए 30, ऋषिकेश के लिए 35, अंबाला के लिए तीन, करनाल के लिए एक, अजमेर और जयपुर के लिए दो-दो, लखनऊ और गोरखपुर के लिए चार-चार बसें चलाई जाएंगी। बिजनौर, नोएडा, दिल्ली, हरिद्वार, हस्तिनापुर और शामली के लिए यात्रियों के लिए 24 घंटे बसें उपलब्ध रहेंगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521