search

एडीजीपी आत्महत्या मामले में आरोपितों को बचा रहे CM सैनी, इनेलो प्रमुख अभय चौटाला का बड़ा दावा

deltin33 2025-10-28 18:27:35 views 816
  

इनेलो प्रमुख अभय चौटाला का सीएम नायब सैनी पर बड़ा आरोप।



जागरण संवाददाता, पलवल। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने एडीजीपी वाई. पूरण कुमार की आत्महत्या के मामले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर आरोपितों को बचाने का आरोप लगाया है। अभय चौटाला रविवार शाम औरंगाबाद गांव में वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा व द्वार के अनावरण कार्यक्रम और 52 पाल की कथा में शामिल होने पहुंचे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस दौरान उनके साथ इनेलो जिला अध्यक्ष महेंद्र चौहान भी मौजूद थे। बाद में पत्रकारों से बातचीत में अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इस संवेदनशील मामले को छह दिन हो गए, लेकिन सरकार अब तक कोई समाधान नहीं निकाल पाई है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

चौटाला ने सवाल किया कि एडीजीपी वाई पूरण कुमार पिछले कई वर्षों से सरकार को शिकायतें दे रहे थे। सरकार ने उन पर क्या कार्रवाई की। पहले सरकार उसके बारे में जवाब दे। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में पीड़ित परिवार को न्याय देना चाहिए। धान खरीद के मुद्दे पर भी अभय चौटाला ने भाजपा सरकार को घेरा।

उन्होंने कहा कि धान और बाजरे की बहुत बुरी हालत है, मंडियों में फसल ऐसे ही पड़ी है, लेकिन सरकार ने अब तक एक दाना तक नहीं खरीदा है। सरकार जानबूझकर किसानों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521