deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

‘विकसित उत्तर प्रदेश’ अभियान अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है: सीएम योगी

LHC0088 7 day(s) ago views 782

  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ अभियान अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है। विधानसभा में 28 घंटे की चर्चा के बाद इस अभियान को लेकर व्यापक जनसंवाद चलाया गया।

इसके तहत 300 से अधिक बुद्धिजीवियों को 1,000 से ज्यादा शैक्षणिक संस्थानों में भेजा गया और प्रदेश की 57,600 ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, जिला पंचायतों व ब्लाक समितियों से सुझाव लिए गए। समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के अलग-अलग वर्गों से अब तक 40 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने कहा कि जब ग्राम पंचायतें आत्मनिर्भर बनेंगी तो क्षेत्र पंचायतें और जिला भी विकसित होंगे। जिलों के विकसित होने से प्रदेश आत्मनिर्भर बनेगा और यही ‘विकसित भारत–विजन 2047’ की मजबूत नींव होगी।

भारत के ब्रांड एंबेसडर हैं प्रवासी भारतीय: सतीश महाना

विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने रविवार को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में भारतीय समुदाय से भेंट की। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय भारत के ब्रांड एंबेसडर हैं जो अपने कर्म, संस्कृति और व्यवहार से देश की पहचान विश्व मंच पर और सशक्त बनाते हैं। उन्होंने प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर ‘उत्तर प्रदेश की प्रगति’ पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।

विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि भारतवंशी जहां भी हैं, वे अपनी मेहनत, ईमानदारी और परिश्रम से न केवल स्वयं का बल्कि देश का भी नाम रोशन करते हैं। पिछले आठ वर्षों में प्रदेश की छवि में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन आया है। वैश्विक स्तर पर भारत का सम्मान और प्रभाव निरंतर बढ़ा है।

आज विश्वभर के देशों में भारतीय नागरिकों को आदर और सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है। उन्होंने उपस्थित भारतीय समुदाय से आग्रह किया कि वे उत्तर प्रदेश के बदलते स्वरूप को जानें और राज्य के विकास की गाथा को विश्वभर में पहुंचाने में सहयोग करें।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
66869