search

यूपी में अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्ड का कोटा पूरा, अपात्रों को सूची से बाहर करने के लिए चल रहा अभियान

deltin33 2025-10-28 18:25:58 views 1226
  

अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्ड का कोटा पूरा।



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। जिले में अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी योजना के राशन कार्डधारकों का कोटा पूरा हो गया है। इस कारण कार्ड बनने में समस्या हो रही है। आपूर्ति विभाग अपात्रों को सूची से बाहर करने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। अपात्र सूची से बाहर हो रहे हैं तो उनकी जगह पात्रों का चयन कर कार्ड बनाया जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिले में पात्र गृहस्थी योजना के तहत तकरीबन सात लाख राशनकार्ड बन चुके हैं। इन कार्डों पर तकरीबन 29 लाख लाभार्थियों के नाम दर्ज है। पात्र गृहस्थी योजना में एक लाभार्थी को दो किलोग्राम गेहूं और तीन किलोग्राम चावल दिया जाता है।यह पूरी तरह फ्री होता है।

इसके अलावा अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किलोग्राम गेहूं और 21 किलोग्राम चावल दिया जाता है। यानी अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम राशन निश्शुल्क मिलता है। अन्त्योदय योजना के तहत एक लाख 26 हजार 391 कार्ड बनाने का कोटा है।

इस कोटा से ज्यादा कार्ड नहीं बनाए जा सकते हैं। इस कारण पात्र होने के बाद भी तत्काल कार्ड बनाने में दिक्कत आती है। इसे देखते हुए अभियान चलाकर अपात्रों का नाम काटा जाता है और पात्रों को जोड़ा जाता है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

Previous threads: Cover Race Next threads: cricket betting app yes or no
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521