search

Saharanpur News : पुलिस के हत्थे चढ़े वाहन गिरोह के चार सदस्य, चेन लूटने वाली दो महिलाएं भी गिरफ्तार

deltin33 2025-10-28 18:24:50 views 966
  

सहारनपुर पुलिस के हत्थे चढ़े वाहन गिरोह के चार सदस्य



जागरण संवाददाता, सहारनपुर। पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर राजफाश किया। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने दो स्कूटी, बाइक और फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है। पकड़े गए बदमाश जनपद के अलावा अंबाला और शामली में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि सदर बाजार थाना सर्किट हाउस रोड पर छोटी लाइन के पास कुछ युवक बैठे हुए थे। मौके पर पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपितों में गलीरा रोड स्थित नंद वाटिका निवासी अजीत, जो कि मूलरूप से पंजाब के जालंधर जिला के बहादुर कालोनी का रहने वाला है। इसके अलावा फतेहपुर जट निवासी मनोज, बाबर अली और एकता कालोनी निवासी साहिल उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया। आरोपित साहिल उर्फ सोनू और बाबर अली के खिलाफ अलग-अलग थाने में केस दर्ज है। आरोपित अंबाला, शामली और सहारनपुर में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। बाबर अली पर जालसाजी के मामले दर्ज हैं, जबकि साहिल के खिलाफ शामली और जनपद में चोरी के मामले दर्ज किया जा चुके हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
चेन लुटने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। मिर्जापुर थाने की एंटी रोमियो टीम ने चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा। पुलिस पूछताछ में महिलाओं ने स्वीकार किया कि उन्होंने कुछ दिन पहले एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली थी। आरोपित महिलाओं के कब्जे से सोने की चेन बरामद की गई। पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं की पहचान बिजनौर के नूरपुर थानाक्षेत्र के इस्लाम नगर निवासी कविता पत्नी खेल कुमार और राधा पत्नी सूरज के रूप में हुई है। दोनों महिलाओं के कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन बरामद की गई है। पीयूष जैन पुत्र जयंती प्रसाद जैन ने तहरीर दी थी कि उनकी पत्नी के गले से किसी महिला ने झपट्टा मारकर चेन ले गई थी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521