search

अयोध्या दीपोत्सव में ड्यूटी संभालेंगे पंचायत विभाग के 450 सफाई कर्मचारी, CM योगी लेंगे हिस्सा

cy520520 2025-10-28 18:24:26 views 1286
  

अयोध्या दीपोत्सव में ड्यूटी संभालेंगे पंचायत विभाग के सफाई कर्मी।



जागरण संवाददाता, अयोध्या। दीपोत्सव में पंचायतीराज विभाग के सफाई कर्मी लगाये जाएंगे। इनकी ड़यूटी रामनगरी में 14 से 19 अक्टूबर तक के लिए है। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे पहले ही पंचायतीराज विभाग को आदेश दे चुके हैं। पंचायतीराज विभाग उसी क्रम में सफाई कर्मियों को सूचीबद्ध कर मुख्य विकास अधिकारी कृष्णकुमार सिंह को सूची सौंप चुका है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिला पंचायतराज अधिकारी अविनाश श्रीवास्तव के अनुसार लगभग 450 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई है। सभी को सुबह 10 बजे रामनगरी पहुंचने का निर्देश दिया गया है। प्रमुख स्थलों की स्वच्छता व सफाई की जिम्मेदारी उन्हीं की होगी।

रामकथा पार्क से लेकर राम की पैड़ी व राजघाट तक की जिम्मेदारी होगी। निगरानी के लिए जिला पंचायतराज अधिकारी के अलावा एडीओ पंचायत व स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक व कर्मचारियों की लगायी गई है। छह दिन गांवों की सफाई व्यवस्था दीपोत्सव के चलते नहीं हो सकेगी।

पंचायत भवन, परिषदीय विद्यालय व स्वास्थ्य विभाग के उपकेंद्र आदि शामिल हैं। नगर निगम के सफाई कर्मियों की फौज भी दीपोत्सव में सफाई के लिए उतरेगी।

जिलाधिकारी दीपोत्सव की नियमित बैठकें शुरू कर चुके हैं। अद्यतन प्रगति के साथ अधिकारियों का आना होता है। दीपोत्सव 19 अक्टूबर को है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसमें हिस्सा लेते हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737