search

पंचकूला में आवारा कुत्तों का आतंक, पागल कुत्ते के काटने से बुजुर्ग बुरी तरह घायल

deltin33 2025-10-28 18:20:53 views 1184
  

पागल कुत्ते के काटने से बुजुर्ग हुआ गंभीर घायल, इलाज करवाने पहुंचे सिविल अस्पताल पंचकूला



जागरण संवाददाता, पंचकूला :

पंचकूला सेक्टर 6 के सिविल अस्पताल में रविवार को 74 वर्षीय जय सिंह को पागल कुत्ते ने गंभीर रूप से काटने के बाद भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, जय सिंह अपने गांव नारायणगढ़ बरौली में सुबह खेतों की ओर जा रहे थे, तभी अचानक एक पागल कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान पागल कुत्ते ने जय सिंह को कई जगह काटा और उससे पहले तीन अन्य ग्रामीणों को भी घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर उन्हें पागल कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया और नारायणगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए।



प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने गंभीर चोटों को देखते हुए उन्हें पंचकूला सेक्टर 6 के सिविल अस्पताल रेफर किया। यहां जांच में यह पता चला कि जय सिंह के हाथ में फ्रैक्चर भी हुआ है। डाक्टरों ने उन्हें पूरी तरह से इलाज की सलाह दी, लेकिन परिवार के सदस्य उन्हें इलाज करवाने के बाद घर ले गए।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521