search

Dhanbad News: कपिल हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में गई युवक की जान, तीन आरोपी गिरफ्तार

deltin33 2025-10-28 18:17:08 views 801
  

हरिहरपुर में प्रेम को ले हुई हत्या मामले के मामले में आरोपी गंगा ठाकुर सहित तीन गिरफ्तार। फोटो जागरण



संवाद सहयोगी, गोमो। हरिहरपुर गांव में प्रेम प्रसंग के मामले में दो दिन पूर्व कपिल कुमार राय की हुई हत्या में शामिल मुख्य आरोपी छोटू उर्फ गंगा ठाकुर उसकी पत्नी अंजनी देवी तथा रिश्तेदार प्रेमिका को पुलिस ने शनिवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद रविवार को न्यायालय में पेश किया जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। हत्या के मामले पर युवती ने पुलिस को बताया कि मेरे पड़ोसी कपिल हमेशा मुझे तंग किया करता था।

घटना के दिन भी मेरे घर में घुस आया था। जिसका मैं अक्सर विरोध करती थी। जिसके बाद भी वे घर आ जाता था जिस कारण उक्त कदम उठाया गया।

मालूम हो कि हत्या के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को कपिल के स्वजन तथा ग्रामीणों ने पुलिस प्रति जमकर हंगामा किया था।

जिसके लेकर लोग शव के साथ थाना गेट का घेराव कर आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इधर थाना प्रभारी राहुल कुमार झा ने 10 दिनों के अंदर घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने को लेकर लिखित आश्वासन दिया गया था।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में ही आठ नामजद आरोपियों में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है।

मालूम हो कि नौ अक्टूबर को नौ बजे रात में कपिल अपने घर से शौच के लिये निकला था। तब गंगा ठाकुर व उनके अन्य लोगों ने मिलकर उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी थी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521