किसी परेशानी पर पुलिस की मदद पाने के लिए तत्काल मिलाएं नंबर।  
 
  
 
संवाद सूत्र, सीतापुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीमों ने शिक्षण संस्थाओं में जाकर जागरूकता अभियान चलाया। सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, किसी समस्या पर फोन करने की अपील की। कोतवाली देहात में मिशन शक्ति टीम ने सुमित्रा माडर्न स्कूल में छात्राओं को जागरूक किया। कक्षा 12 की छात्रा दीपांशी कश्यप को मिशन शक्ति एंबेसडर चुना गया। इसका मुख्य उद्देश्य हर बालिका, छात्रा तक पहुंच स्थापित कर जागरूक करना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
टीम ने बताया कि किसी तरह की समस्या पर पुलिस की मदद प्राप्त की जा सकती है। इसमें किसी तरह का संकोच नहीं होना चाहिए। हेल्पलाइन नंबरों के साथ गुड टच, बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराधों के विषय में जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, राहुल भदौरिया, आशा शर्मा, नाजमीन आदि उपस्थित रहे।  
 
अटरिया में कुंवर भूषण सिंह स्मारक माध्यमिक विद्यालय अलाईपुर में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी उमाकांत शुक्ल ने करते हुए छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।  
 
उन्होंने कहा कि कोई परेशान करते तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर मिलाएं। सरकार का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित बनाना है। प्रबंधक प्रदीप सिंह, प्रधानाचार्य फूल सिंह आदि उपस्थित रहे। |