search

मोहाली में दर्दनाक घटना, सांस की नली में अटका दूध, ढाई माह के मासूम की ले ली जान

cy520520 2025-10-28 18:06:59 views 1210
  

मोहाली के सेक्टर-82 में दर्दनाक घटना, ढाई माह के बेटे की मौत से परिवार सदमे में।



जागरण संवाददाता, मोहाली। सेक्टर-82 में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना हुई, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। सांस की नली में दूध अटकने से ढाई महीने के बच्चे की मौत हो गई। मां ने अपने ढाई महीने के बेटे को दूध पिलाकर सुलाया था। कुछ देर बाद बच्चे ने दूध की उल्टी की, जिससे दूध उसकी सांस की नली में फंस गया और वह अचानक बेहोश हो गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मां ने जब देखा कि बच्चा सांस नहीं ले रहा तो परिवार घबरा गया और तुरंत उसे फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। डाॅक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिवार के अनुसार बच्चा पूरी तरह स्वस्थ था और सुबह सामान्य रूप से दूध पिया था। मां ने बताया कि उसकी पहले से दो बेटियां हैं और यह बेटा बहुत दुआओं और लंबे इंतजार के बाद हुआ था। बच्चे की मौत की खबर सुनकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737