चिपियाना आरओबी निर्माण के चलते बिजली के पोल को शिफ्ट करना है। आकाईव
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। चिपियाना आरओबी निर्माण के चलते बिजली के पोल शिफ्ट किए जाने की वजह से एबीईएस अंडरपास दिन में छह घंटे बंद रहेगा। ठेकेदार ने यातायात पुलिस को एक अक्टूबर तक काम समाप्त होने की जानकारी दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
रोजाना सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक अंडरपास को वाहनों के लिए बंद रखा जाएगा। शुक्रवार सुबह अंडरपास बिना पूर्व सूचना के बंद कर दिया गया। निर्माणाधीन साइट के पास ही एक छोटा अंडरपास इस दौरान चालू रहेगा।
चिपियाना फाटक पर कांटीनेंटल कार्बन फैक्ट्री के पास रेलवे दो वर्ष से आरओबी का निर्माण करा रहा है। इस आरओबी के निर्माण से वाहन चालक सीधे साउथ साइड जीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र से मुख्य शहर की तरफ आवाजाही कर सकेंगे।
नोएडा, ग्रेटर नोएडा, क्राॅसिंग रिपब्लिक और दिल्ली आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को भी लालकुआं की तरफ जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रेलवे लाइन के ऊपर निर्माण हो गया है। अब बिजली के पोल शिफ्टिंग का काम शुरू किया गया है।
रेलवे के ठेकेदार ने शुक्रवार से एक अक्टूबर तक शिफ्टिंग का काम करने के चलते अंडरपास बंद करने के लिए यातायात पुलिस से अनुरोध किया था। ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक अंडरपास बंद रखने पर सहमति जता दी है।
व्यस्त समय में सुबह और शाम को यातायात अधिक होने की वजह से कम यातायात दबाव वाले समय अंडरपास को बंद रखा जा रहा है। इससे पूर्व चार जून से 15 अगस्त तक अंडरपास एप्रोच रोड निर्माण के कारण बंद किया गया था।Shardiya Navratri Kanya Pujan Bhog, Shardiya Navratri 2025, Kanya Pujan, Kanya Pujan bhog recipes, what to serve in Kanya Pujan, Kanya Pujan rules, Navratri food tips
30 करोड़ की लागत से बन रहा है आरओबी
चिपियाना आरओबी 30 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। 700 मीटर लंबाई के आरओबी को दो लेन का बनाया जा रहा है। आरओबी का निर्माण अप्रैल 2023 में शुरू किया गया था और इसे पूरा करने का लक्ष्य अप्रैल 2024 था।
लेकिन, 14 महीने अतिरिक्त होने के बाद भी प्रोजेक्ट अधूरा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि 33 केवीए की लाइन शिफ्टिंग में देरी होने की वजह से प्रोजेक्ट में देरी हुई है। अब यह इस वर्ष दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
रेलवे ठेकेदार से मिली सूचना के आधार पर एबीईएस अंडरपास को छह दिन तक सुबह 11 से शाम पांच बजे तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान छोटा अंडरपास चालू रहेगा।
- सच्चिदानंद, एडीसीपी ट्रैफिक
यह भी पढ़ें- कबाड़ की दुकान में लगी थी भीड़, ये देख पहुंची पुलिस; जांच में बरामद हुई ऐसी चीज मच गया हड़कंप
 |