search

भोजपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, दो छात्रों की आहर में डूबने से मौत

cy520520 2025-10-24 03:06:45 views 1212
  

भोजपुर में दो छात्रों की आहर में डूबने से मौत



जागरण संवाददाता,आरा। भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के एकौना गांव में गुरुवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान आहर में डूबने से युवक समेत दो की मौत हो गई। बाद में दोनों का शव बरामद किया गया। मृतकों में एकौना गांव निवासी हरेराम सिंह का 18 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार और उसी गांव के वार्ड नंबर 12 निवासी राजू यादव का 13 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार शामिल हैं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सचिन स्नातक व आशीष नौवीं के छात्र थे। शवाें का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल,आरा में कराया गया। इधर, मृतक सचिन कुमार के मामा पप्पू कुमार ने बताया कि दीपावली को लेकर गांव में लक्ष्मी जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी।  
बचाने के प्रयास में गहरे पानी में डूब गए

गुरुवार की शाम दोनों युवक गांव के अन्य लड़कों के साथ आहर में मूर्ति विसर्जन करने गए थे। इसी दौरान एक छोटा बच्चा आहर में डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में सचिन और आशीष दोनों भी गहरे पानी में डूब गए।  

हादसे की सूचना मिलते ही स्वजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद स्वजन सचिन कुमार को आरा सदर अस्पताल और आशीष कुमार को अगिआंव पीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।  

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक सचिन अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार में मां शोभा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक आशीष अपने दो बहनों और एक भाई में दूसरे स्थान पर था और घर का इकलौता चिराग था। मां सुमांती देवी रो-रोकर बेसुध है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737