search

सहारनपुर से दिल्ली जा रही जनता एक्सप्रेस के चिपके ब्रेक, यात्री हुए परेशान

LHC0088 2025-10-24 02:06:26 views 1009
  



संवाद सहयोगी, खेकड़ा। सहारनपुर से दिल्ली जा रही 14546 जनता एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेक चिपकने से पौन घंटा सुन्हैड़ा हाल्ट पर खड़ी रही। ट्रेन रुके रहने से यात्रियों को परेशानी हुई। ब्रेक सही होने के बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली सहारनपुर वाया शामली रेलमार्ग पर जनता एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 6.15 बजे सहारनपुर से चलकर दिल्ली जाती है। ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 9.22 पर बागपत रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। बागपत से चलने के बाद ट्रेन अहैड़ा और फिर 9.35 पर सुन्हैड़ा हाल्ट पर पहुंची।

जब ट्रेन सुन्हैड़ा से खेकड़ा स्टेशन के लिए चलने लगी तो आगे नहीं बढ़ सकी। काफी प्रयास के बाद ट्रेन का संचालन नहीं हो सका। इस पर चालक व गार्ड ने फाल्ट को तलाश किया जहां एक डिब्बे के पहिए में ब्रेक चिपके हुए थे। ब्रेक के गर्म होने के कारण उन्हें अलग भी नहीं किया जा सकता था।

कुछ देर बाद चालक ने मशक्कत से ब्रेक को अलग कर ट्रेन को गंतव्य के लिए चलाया। ब्रेक चिपकने के कारण ट्रेन करीब पौन घंटा हाल्ट पर खड़ी रही। खेकड़ा स्टेशन पर यह 10.22 पर पहुंची। इससे ट्रेन में सवार यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138