search

Bihar Politics: नीतीश कुमार का नया पैंतरा, वोटिंग से ठीक पहले खड़ी कर दी 91 नेताओं की नई टीम

Chikheang 2025-10-24 02:06:24 views 1287
  

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।



राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू ने विधानसभा चुनाव को ले 91 लोगों की अभियान समिति गठित की है। जदयू कोटे से केंद्र में मंत्री रामनाथ ठाकुर को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को इस कमेटी का संयोजक बनाया गया है। इस कमेटी में पार्टी के पदाधिकारियों के अतिरिक्त कई पूर्व सांसदाें व विधान परिषद के पूर्व सदस्यों को भी शामिल किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
विपक्ष के मुख्यमंत्री पद के घोषित दावेदार भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं : संजय झा

दूसरी ओर, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने गुरुवार को अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि आज विपक्ष ने जिनको मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया है वह भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं। नौकरी देने के एवज में जमीन लेने के केस में आरोपित हैं और अब कोर्ट में पेश हाेंगे।

संजय ने कहा कि दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले 20 साल से ईमानदारी से बिहार और बिहारवासियों की सेवा कर रहे हैं। सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने के बावजूद उन पर न तो भ्रष्टाचार का और न ही परिवारवाद का कोई आरोप लगा है। बिहार के लोग 2025 से 30 तक नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए उत्साहित है।
राजद एक परिवार की पार्टी, अतिपिछड़ा समाज मजबूती से नीतीश कुमार के साथ: संजय झा

जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने गुरुवार को कहा कि राजद एक परिवार की पार्टी है। अतिपिछड़ा समाज पूरी मजबूती के साथ नीतीश कुमार के साथ है। जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक मिलन समारोह में उन्होंने यह बात कही। राजद से जुड़े अतिपिछड़ा समाज के कई नेता मिलन समारोह में जदयू की सदस्यता ग्रहण की।

वैशाली के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं राज्य मछुआरा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष विजय कुमार साहनी, पूर्व विधानपार्षद गणेश भारती और कुंडल वर्मा ने जदयू की सदस्यतौ ली। इन तीनों नेताओं के साथ ही सैकड़ों कार्यकर्ता भी जदयू परिवार का हिस्सा बने।

संजय झा ने इस मौके पर कहा कि अतिपिछड़ा समाज पूरी मजबूती से नीतीश कुमार के साथ खड़ा है। इसका मुख्य कारण बीते 20 वर्षों में अतिपिछडा समाज के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए किए गए कार्य हैं। उन्होंने कहा कि राजद केवल एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है। आम जनता से कोई लेना-देना नहीं है।

इस अवसर पर विधानपरिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी (स्थापना) श्री चंदन कुमार सिंह, प्रो. नवीन आर्य चन्द्रवंशी, अनिल कुमार, वासुदेव कुशवाहा, अरविंद निषाद, मनीष कुमार यादव सहित जदयू के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953