search

Delhi News: नंद नगरी फ्लाईओवर पर वीडियो बनाने के दौरान दो पक्षों में झगड़े में युवक को पीटा, गई जान

deltin33 2025-10-24 01:37:42 views 882
  

फ्लाईओवर पर वीडियो बनाने को लेकर दो पक्षों में सोमवार को झगड़ा हो गया।



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। नंद नगरी में बने पीडब्ल्यूडी के नए फ्लाईओवर पर वीडियो बनाने को लेकर दो पक्षों में सोमवार को झगड़ा हो गया है। झगड़े में एक युवक को जमकर पीट दिया। पिटाई से घायल युवक की बृहस्पतिवार को जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सलमान के रूप में हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है। नंद नगरी थाना ने हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज किया था, एफआइआर में गैर इरादतन हत्या की धारा जोड़ी गई है। सलमान अपने परिवार के साथ सुंदर नगरी क्षेत्र में रहते थे। उनके पिता मुश्ताक की राजीव कालोनी में प्लास्टिक का दाना बनाने की फैक्ट्री है।

वह पिता के साथ ही फैक्ट्री में काम करवाते थे। परिवार ने बताया कि सलमान सोमवार रात घर पर मौजूद था। रात आठ बजे उसके तीन दोस्त सुहैल, चांद और रितिक आए और उसके अपने साथ ले गए। रात 10:35 बजे सलमान की परिवार से बात हुई थी और उसने कुछ देर में घर आने की बात कही थी। रात 11 बजे सलमान को उसके तीनों दोस्त घायल हालत में सुंदर नगरी लेकर आए और कहा कि कुछ लोगों ने उसकी पिटाई की है।

वह फ्लाईओवर पर वीडियो बनाने के लिए गए थे। किसने पीटा यह नहीं बताया। परिवार ने घायल हालत में सलमान को जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार ने मृतक के दोस्तों पर मारपीट का आरोप लगाया है।


मृतक के दोस्त सुहैल ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि वीडियो बनाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। उसी दौरान सलमान के चोट आई थी। - आशीष मिश्रा, उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521