search

जब एक ही बिल्डिंग में रहने लगी थीं रेखा और जया बच्चन, असरानी ने दोनों के लिए ढूंढा था घर!

deltin33 2025-10-24 00:42:57 views 1261
  

जब रेखा और जया के लिए असरानी ने ढूंढा था घर



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली. पर्दे पर हंसाने वाले कलाकारों की सूची जब भी उठाई जाएगी तो उसमें गोवर्धन असरानी यानि कि असरानी का नाम सबसे ऊपर आएगा। अंग्रजों के जमाने के जेलर जैसे यादगार डायलॉग देने वाले असरानी अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। 20 अक्टूबर को उनका निधन हो गया है। लेकिन उनके जाने के बाद उनके किस्से लोग खूब याद कर रहे हैं। एक किस्सा रेखा और जया बच्चन से भी जुड़ा है। हालांकि तब जया बच्चन असरानी के लिए जया भादुड़ी हुआ करती थीं। शायद ही कम लोगों को पता है कि असरानी ने कभी इन दोनों की घर ढूंढ़ने में मदद की थी और दोनों कभी एक ही बिल्डिंग में साथ रहती थीं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एक ही छत के नीचे रहने आईं रेखा और जया
बहुत कम लोगों को ये बात पता है कि असरानी की वजह से कभी रेखा और जया ही बिल्डिंग में रहने आईं थीं। दरअसल हाल ही में असरानी के दोस्त और राइटर-जर्नलिस्ट हनीफ जावेरी ने विक्की ललवानी को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। हनीफ जावेरी ने बताया कि, असरानी हमेशा से ही लोगों की मदद किया करते थे। उन्होंने बताया कि, \“जब असरानी साहब फिल्म इंड्स्ट्री सफल हो गए, तो उन्होंने रेखा को घर ढूँढने में मदद की थी। रेखा एक फ्लैट ढूंढ रही थीं। वह मद्रास (जिसे अब चेन्नई कहा जाता है) से आई थीं और उस समय, वह वहां से शूटिंग के लिए लंबा सफ़र तय करके घर लौटती थीं। उस समय वह इतनी बड़ी स्टार भी नहीं थीं और उन्हें रहने के लिए जगह की ज़रूरत थी। इसलिए उन्होंने इस बारे में असरानी साहब से संपर्क किया, जिन्होंने उनकी मुलाक़ात एक ब्रोकर से करवाई और उन्हें किराए पर एक फ्लैट मिल गया। इसके बाद जया बच्चन, जो भोपाल से मुंबई आ गई थीं, उनको भी घर चाहिए था। ऐसे में जया के लिए भी असरानी जी ने घर ढूँढने में मदद के की थी। दोनों के बीच अपने करियर की शुरुआत से ही एक गहरा रिश्ता रहा है और इस तरह जया बच्चन और रेखा एक ही बिल्डिंग में रहने लगीं थीं।\“

यह भी पढ़ें- कोर्ट ने Dev Anand के काले कपड़ों पर लगाया था बैन, कभी उन्हें देख छत से कूद जाती थीं लड़कियां!

  

आपको बता दें कि जया बच्चन के साथ असरानी ने फिल्म गुड्डी में साथ काम किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। यही वो फिल्म है जिससे असरानी स्टार बन गए थे।

यह भी पढ़ें- अंडरवर्ल्ड डॉन से इस एक्ट्रेस ने किया था निकाह, उस हसीना की खूबसूरती पर मर मिटा था वो गैंगस्टर
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521