search

Gabru के बाद चार दिनों के भीतर Sunny Deol ने अनाउंस की अगली फिल्म, दमदार किरदार में आएंगे नजर

Chikheang 2025-10-23 23:43:00 views 1266
  

सनी देओल की अपकमिंग मूवी (फोटो-इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गदर 2 के बाद से सनी देओल के खाते में कई सारी फिल्में हैं। हाल ही में अपने जन्मदिन पर एक्टर ने अपनी अगली मूवी गबरू की अनाउंसमेंट की थी। इसी के साथ एक्टर ने अपनी अगली एक्शन ड्रामा फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सनी देओल ने जारी किया फर्स्ट लुक पोस्टर

अब ठीक चार दिन बाद उन्होंने अपनी अगली फिल्म की घोषणा से फैंस को एक और सरप्राइज दिया। सनी देओल अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं नाम है \“इक्का\“। निर्माताओं ने फिल्म का दमदार फर्स्ट-लुक मोशन पोस्टर जारी किया, जिसने फैंस के उत्साह को और भी गाढ़ा कर दिया है।

यह भी पढ़ें- सबसे ज्यादा बिगड़े हुए थे Sunny Deol, धर्मेंद्र को चकमा देकर करते थे उल्टे काम
एक्टर ने सोशल मीडिया पर किया शेयर

सनी देओल ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी अगली फिल्म का एक नया मोशन पोस्टर शेयर किया है। चार दिनों के भीतर यह दूसरी घोषणा है। अपने जन्मदिन पर उन्होंने \“गबरू\“ की घोषणा की थी। इक्का के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है लेकिन एक के बाद एक अनाउंसमेंट से फैंस जरूर एक्साइटेड हो गए हैं। अमीषा पटेल ने कमेंट किया, \“हैंडसम\“। सनी ने इसके साथ कैप्शन लिखा, \“ना कोई गुलाम, ना कोई बादशाह सिर्फ इक्का।\“
        View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

कब रिलीज होगी गबरू

गदर 2 से धमाकेदार वापसी करने वाले सनी इस एक्शन एंटरटेनर में एक और दमदार परफॉर्मेंस देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मोशन पोस्टर के साथ सनी ने फिल्म की रिलीज़ डेट का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया था कि गबरू 13 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
बहुत जल्द बॉर्डर 2 में आएंगे नजर

सनी देओल ने सिनेमा में ज्यादातर देशभक्ति की फिल्में की हैं। उन्हें आखिरी बार एक्शन-ड्रामा जाट जोकि अप्रैल 2025 में रिलीज हुई थी, में देखा गया था। अब वे बॉर्डर 2 की तैयारी कर रहे हैं, जो 22 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। बॉर्डर 2 साल 1997 की युद्ध महाकाव्य बॉर्डर का सीक्वल है, जिसमें वे मेजर कुलदीप सिंह की भूमिका में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- दीवाली पर Sunny Deol का धमाका, जन्मदिन पर कर दिया नई फिल्म का एलान, कब होगी रिलीज?
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953