search

हाब्बन: माता काली मेले के समापन में MLA रीना कश्यप का संस्कृति संरक्षण वादा, मंदिर जीर्णोद्धार के लिए दिए 5 लाख

Chikheang 2025-10-23 23:37:29 views 1196
  

रीना कश्यप ने हाब्बन मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की (फोटो: जागरण)



जागरण संवाददाता, नाहन। जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल की हाब्बन पंचायत में दो दिवसीय माता काली टोकरू मेले के समापन अवसर पर पच्छाद की विधायक रीना कश्यप मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर रीना कश्यप ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेले और त्योहार हमारे संस्कृति के परिचायक हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मेलों और त्योहारों में आपसी मेलजोल बढ़ता है। सदियों से हमारे देश में मेलों का आयोजन होता है। विधायक रीना कश्यप ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हाब्बन पंचायत मेरी पंचायत की तरह अपनी पंचायत है। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर हाब्बन क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा।

विधायक ने ग्रामीणों की मांग पर हाब्बन मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ ही मेले के आयोजन के लिए मेला कमेटी को 1 लाख देने की घोषणा की। इस अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विधायक ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी वितरित की। इस मौके पर हाब्बन ग्राम पंचायत प्रधान रीना ठाकुर सहित अन्य गण मान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953