search

Bihar Bhumi: भाई ने भाई को मार डाला... बिहार के मधेपुरा में जमीन के लिए खूनी जंग, गई एक की जान

LHC0088 2025-10-23 19:07:02 views 1036
  

Bihar Breaking News: बिहार के मधेपुरा में लक्ष्मीपुर चंडीस्थान में दो भाइयों के विवाद में एक भाई की हत्या कर दी गई।



जागरण संवाददाता, मधेपुरा। Bihar Breaking News कुमारखंड थाना के लक्ष्मीपुर चंडीस्थान में दरवाजे पर टाट लगाने को लेकर दो पक्षों में हुई विवाद हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की ईंट से सिर फोड़ कर हत्या कर दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने मीरगंज-जदिया एसएच 91 को जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार पंचायत के लक्ष्मीपुर वार्ड संख्यां एक निवासी विश्वनाथ यादव एवं विजेन्द्र यादव के बीच बसोवास वाली पैतृक जमीन को लेकर एक साल से विवाद चल रहा है। दोनों चचेरे भाई हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अमीन से मापी करवाकर दिए गए निशान के अनुसार विश्वनाथ यादव एवं उनके पुत्र अमरेन्द्र यादव गुरुवार की सुबह करीब 10.00 बजे दरवाजे पर टाट लगा रहे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के विजेन्द्र यादव एवं उनके पुत्र सुनील यादव, अनिल यादव और मुरली यादव टाट लगाने से रोकने लगे। इसे लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद हो गया। ग्रामीणों के बीचबचाव के बाद मामला शांत हो गया और विश्वनाथ यादव एवं उनके पुत्र अरविन्द यादव टाट लगाने लगे।

इस दौरान अरविन्द यादव के घर से चाय आई, दोनों बाप बेटा चाय पीने लगे। इस बीच विजेन्द्र यादव के बड़े पुत्र सुनील यादव ने अरविन्द यादव उर्फ बेचन के सिर पर  ईंट से वार कर दिया। सिर में ईंट का चोट लगते ही अरविन्द यादव गिर गए और थोड़ी देर में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस बीच लोगों ने इसकी जानकारी थानाध्यक्ष रंजन कुमार को दे दी। सूचना पाते ही थाना अध्यक्ष दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और मीरगंज जदिया एसएच 91पर हत्या के विरोध में जाम कर हत्यारोपी के गिरफ्तारी की मांग कर रहे वीरेन्द्र साह, दिनेश यादव, शंभू कुमार, राम कुमार, चुनचुन कुमार, संजय यादव, अशोक कुमार, राजेश साह, सुरेन्द्र साह, अमोद यादव, रविन्द्र यादव आदि को समझा बुझा कर सड़क जाम हटाया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। मृतक के स्वजन से आवेदन प्राप्त होने पर कार्रवाई की जायेगी। घटना के बाद सभी आरोपित फरार हैं। पुलिस जांच में जुट गई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138