search

दिल्ली में यमुना किनारे बनाए जा रहे 17 मॉडल छठ घाट, 200 से अधिक स्थानों पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

LHC0088 2025-10-23 17:36:54 views 1267
  



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, पूर्व की सरकार ने यमुना घाट पर छठ पूजा करने पर रोक लगा दी थी। भाजपा की सरकार ने इस प्रतिबंध को हटा दिया है। पल्ला से लेकर कालिंदी कुंज तक यमुना किनारे 17 स्थानों पर 500 मीटर से लेकर डेढ किलोमीटर तक माडल छठ घाट बनाए जा रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वर्ष 2021 में तत्कालीन सरकार ने यमुना में छठ पूजा पर रोक लगाने के बाद इसका उल्लंघन करने के आरोप में श्रद्धालुओं पर एफआइआर दर्ज कराई थी। इस तरह के सभी एफआइआर वापस लिए जाएंगे।

प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा, शहर के अंदर होने वाले छठ पूजा स्थलों में भी वृद्धि की जा रही है। पिछली बार 929 स्थानों पर छठ पूजा के लिए अस्थायी घाट बनाए गए थे। इस बार एक हजार से अधिक स्थानों के लिए आवेदन आ चुके हैं। इन सभी स्थानों पर दिल्ली सरकार द्वारा टेंट, स्वच्छता, जल, बिजली की व्यवस्था होगी। प्रत्येक जिले व उपजिले में एक माडल छठ घाट बनेगा। वहां स्वागत द्वार बनाकर श्रद्धालुओं पर पुष्पा वर्षा की जाएगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में छठ पूजा की बड़ी तैयारी, 70 से अधिक घाटों पर होगा भव्य आयोजन

200 से अधिक स्थानों पर भोजपुरी व मैथिली भाषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। छठ व्रतियों के लिए सुबह चाय व पानी की व्यवस्था होगी। छठ घाटों पर मेडिकल टीम व एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है। सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालु स्वच्छ जल में खड़े होकर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें।

दिल्ली सरकार के सभी मंत्री, सांसद, विधायक, पार्षद छठ घाटों पर जाकर स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। इस बार दिल्ली सरकार द्वारा भव्य तरीके से दीपावली मनाई गई। छठ पूजा भी दिव्य होगी।

बुधवार सुबह मुख्यमंत्री व दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने छठ पूजा की तैयारी को लेकर मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, पार्षदों व प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्हें अपने क्षेत्र में छठ पूजा की तैयारी का निरीक्षण करने को कहा गया। मुख्यमंत्री ने सुरघाट पर चल रही तैयारी का निरीक्षण किया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138