search

दोस्तों के साथ घूमने निकले छात्र पर जानलेवा हमला, अज्ञात युवकों ने चाकू से किए कई वार; पुलिस जांच में जुटी

LHC0088 2025-10-23 17:07:13 views 1256
  

छात्र पर अज्ञात लोगों ने चाकुओं से किया हमला।



जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र में अपने दोस्तों के साथ घूमने निकले छात्र को कुछ अज्ञात युवकों ने पहले तो बाइक से गिरा दिया। फिर चाकू से चार से पांच वार किया। जब छात्र बुरी तरह से घायल हो गया था तो उसको मरा हुआ छोड़कर फरार हो गए। छात्र को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पल्ला की शिव कालोनी में रहने वाले सोनिया ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनका छोटा भाई प्रिंस 11वी कक्षा में पढ़ता है। एक दिन पहले उनका भाई शाम के सात बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह दोस्तों के साथ घूमने जा रहा है। थोड़ी देर में वापस आ जाएगा। लेकिन उनको करीब 10 बजे जानकारी मिली कि प्रिंस के किसी ने चाकू मार दिया है।

वह एदमातपुर पुल के पास घायल अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंचे स्वजन ने देखा कि प्रिंस की हालत गंभीर है। पल्ला थाना पुलिस और डायल 112 को जानकारी दी गई। प्रिंस को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। प्रिंस ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ खड़ा था।

तभी पीछे से चार से पांच युवक आए और पहले उसकी पीठ पर चाकू से वार किया। फिर तीन से चार वार उसकी छाती पर कर दिए। जब दोस्त चिल्लाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिससे आरोपित भाग गए। पल्ला थाना प्रभारी सत्यप्रकाश के अनुसार आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। आरोपिय की तलाश की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138