search

UP की अंडर-19 क्रिकेट महिला टीम घोषित, 26 को मध्य प्रदेश से होगी पहली भिंड़त

Chikheang 2025-10-23 17:07:06 views 1244
  

बाएं से विदुषी मिश्रा और निशा वर्मा। जागरण  



जागरण संवाददाता, कानपुर। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से भिलाई में 26 अक्टूबर से होने वाली बीसीसीआई की अंडर-19 महिला टी-20 ट्राफी के लिए टीम की घोषणा की गई। 22 सदस्यीय टीम की कप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज सान्वी भाटिया को सौंपी गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

टीम में पांच खिलाड़ियों का चयन नेट खिलाड़ी के रूप में हुआ है। उप्र की अंडर-19 महिला टीम में लखनऊ की छह और शहर की निशा वर्मा, विदुषी मिश्रा और सिद्धी मिश्रा को उनके प्रदर्शन के आधार पर जगह दी गई। चयनित टीम 26 अक्टूबर को मध्य प्रदेश से होने वाले मुकाबले से अभियान की शुरुआत करेगी।

किदवई नगर के रतन लाल शर्मा स्टेडियम में अभ्यास करने वाली लेफ्ट आर्म स्पिनर सिद्धी मिश्रा गेंद को अंदर और बाहर घूमाती हैं। जो बल्लेबाजों के लिए चुनौती बनती है। इस खूबी से ही सिद्धी को बल्लेबाज ठीक से नहीं खेल पाते हैं। वहीं, कोहना स्थित अकादमी में अभ्यास करने वाली विदुषी मिश्रा मीडियम पेसर हैं। जो सटीक लेंथ और यार्कर के साथ शार्ट पिच गेंद लगातार फेंकने में माहिर हैं।

इसी प्रकार निशा वर्मा बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल की गई। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन की मीडिया कमेटी के चेयरमैन डा. संजय कपूर ने बताया कि यूपीसीए ने टीम में कोच की जिम्मेदारी चित्रा सिंह, राघव और शैफाली साहू को दी गई है। वहीं, शिव प्रिया पांडेय, डा. शिवानी लाल व सायमा अली सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में शामिल की गई।

उप्र की अंडर-19 महिला टीम

सान्वी भाटिया (कप्तान), सुप्रिया अरेला, भारती सिंह (आगरा), मनीषा चौधरी (उपकप्तान), कल्पना, वंशिका नाकुड (सहारनपुर), चांदनी शर्मा, प्रियांशी यादव, तान्या सिंह, अरिशा मुस्तफा, शशि बालन, साना खान (लखनऊ), रिया भाटी, जाह्नवी बालियान, पलक सिंह (मेरठ), विदुषी मिश्रा, सिद्धी मिश्रा, निशा वर्मा (कानपुर), खुशी त्यागी, श्रेया टंडन, (गाजियाबाद), शुभ चौधरी (मुरादाबाद), तनिष्का राठौर (हापुड़)।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953