search

दिल्ली-मुंबई का हवाई किराया घटा, यात्रियों को राहत, सात शहरों के लिए सुविधा

Chikheang 2025-10-23 10:38:11 views 1284
  



  

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। दीपावली के बाद हवाई यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली, मुंबई सहित कई शहरों से प्रयागराज आने-जाने का किराया 16 दिन बाद कम हो गया है। छह अक्टूबर से किराया बढ़ना शुरू हुआ था, जो अब थम गया है। यात्रियों की घटती मांग को इसका मुख्य कारण माना जा रहा है।्र विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली से प्रयागराज आने का किराया अब पांच हजार रुपये से भी कम हो गया है, जो अप्रत्याशित कमी है। मुंबई से प्रयागराज आने में नौ हजार रुपये से कम खर्च होंगे। वहीं, प्रयागराज से दिल्ली जाने का किराया अभी 12 हजार रुपये के आसपास है। दीपावली से पहले यह 27 हजार रुपये तक पहुंच गया था।

मुंबई जाने के लिए सात हजार रुपये लगेंगे। बेंगलुरु से प्रयागराज का किराया लगभग छह हजार रुपये है, जबकि वापसी में नौ हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे। हैदराबाद से आने का किराया साढ़े सात हजार रुपये और जाने का आठ हजार रुपये हो गया है। भुवनेश्वर से प्रयागराज आने में साढ़े छह हजार रुपये, जबकि वापसी में नौ हजार रुपये लगेंगे।

रायपुर जाने का किराया साढ़े चार हजार रुपये है। वर्तमान में प्रयागराज से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, हैदराबाद, रायपुर और बिलासपुर के लिए उड़ानें उपलब्ध हैं। त्योहारों के बाद मांग कम होने से एयरलाइंस ने किराए घटाए हैं।

यात्रियों का कहना है कि अब सफर आसान और सस्ता हो गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, आगे भी किराया कुछ समय के लिए स्थिर रह सकते हैं। अगर मांग बढ़ी तो फ्लैक्सी फेयर के कारण किराया फिर बढ़ेगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953