search

अंबाला में तेज रफ्तार कार ने ली तमिलनाडु निवासी की जान, 8 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था मृतक

Chikheang 2025-10-23 10:07:51 views 1258
  

तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत



जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। शक्ति नगर क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में तमिलनाडु के रहने वाले 40 वर्षीय वेलमुरगन की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह सड़क पार कर रहा था और एक सफेद रंग की कार (नंबर एचआर01एई8151) ने उसे टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उसे आरोपित चालक द्वारा ही सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह गांव सीतापुर, जिला बेपूरम, चेन्नई (तमिलनाडु) का रहने वाला था और कई वर्षों से अंबाला शहर के शक्ति नगर, मानव चौक के पास किराए पर रह रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस को दिए बयान में पतोल देवी उर्फ संगीता, पत्नी बंसीधर, मूल निवासी बनकोटा, थाना बलरामपुर, जिला कटिहार (बिहार) ने बताया कि उसकी शादी बनकोटा थाना बलराम पुर जिला कटिहार बिहार के साथ हुई थी। जिससे उसे चार बच्चे हुए। महिला ने बताया कि शादी के 7-8 साल बाद बंसीधर उसे छोड़कर चलाया गया था।

वह पिछले कई वर्षों से अंबाला शहर में घरेलू कार्य कर जीवनयापन कर रही थी। वर्ष 2016 में उसकी मुलाकात वेलमुरगन से हुई थी, जिसके बाद दोनों अपनी मर्जी से लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। बयान के अनुसार, पहले वेलमुरगन ने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद पतोल देवी ने उसके खिलाफ महिला थाना अंबाला शहर में वर्ष 2018 में धारा 376 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कराया था। उस समय वह गर्भवती थी। उसका डीएनए टेस्ट करवाया गया तो बाद में दोनों के बीच समझौता हुआ और वे साथ रहने लगे थे।

घटना की सूचना सिविल अस्पताल से थाना सेक्टर-9 पुलिस को देर रात प्राप्त हुई। समय अधिक होने के कारण प्रारंभिक कार्रवाई नहीं हो सकी। 22 अक्टूबर की सुबह उपनिरीक्षक अमर सिंह और सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और अस्पताल में मौजूद पतोल देवी से बयान दर्ज किए। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953