search

सांसदों के रहने के लिए बनवाए गए ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में साजिशन लगाई गई थी आग, पुलिस को संदिग्ध की तलाश

deltin33 2025-10-23 06:35:38 views 1270
  

फाइल फोटो।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। डाॅ. बिशंबर दास मार्ग स्थित राज्यसभा सदस्यों के ब्रह्मपुत्रा अपार्टमेंट में लगी आग में जांच के बाद अब नया मोड़ आ गया है। जांच में पता चला है कि आग जानबूझ कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के इरादे से अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगाई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने आग बुझने के बाद जांच के बाद अपनी रिपोर्ट दी, जिसमें पता चला कि किसी संदिग्ध व्यक्ति ने जानबुझ कर उस इमारत में आग लगाई थी। दिल्ली पुलिस ने अपनी एफआइआर में भी यह बात लिखी है। फिलहाल, रिपोर्ट के आधार पर पुलिस उस अज्ञात व्यक्ति की तलाश में जुटी है।

ज्ञात हो 18 अक्टूबर की दोपहर करीब 1 बजकर 24 मिनट पर बीडी मार्ग स्थित ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में आग लगने की सूचना दमकल विभाग और नार्थ एवेन्यू पुलिस को सूचना मिली थी। सूचना के बाद मौके पर दमकल विभाग की 11 गाड़ियां पहुंच गई थी।

इसके अलावा तीन एंबुलेंस और 8 पीसीआर की गाड़ियां पहुंचीं। लगभग एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया था। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था। आग बुझाने के बाद मौके पर फायर विभाग के इंचार्ज राजेंद्र अटवाल मौके पर मौजूद थे।

मौके पर क्राइम टीम और एफएसएल की टीम भी पहुंच गई थी। फिर मौके की जांच की गई। पीसीआर काल और मौके से जांच के दौरान पता चला कि आग ग्राउंड फ्लाेर पर लगी थी और आग संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए किसी अंजान व्यक्ति द्वारा लगाई गई थी। ज्ञात हो इस इमारत से संसद भवन की दूरी सिर्फ 200 मीटर है।

यह भी पढ़ें- धीमी हवाओं ने बढ़ाई सांसों की मुश्किल, दिल्ली का प्रदूषण तीसरे दिन भी ‘बहुत खराब’ की श्रेणी में कायम
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521