search

जालंधर में खरीदारी के बहाने महिला ने चुराई सोने की बालियां, वारदात CCTV में कैद होने के बाद पुलिस ने दबोचा

deltin33 2025-10-23 03:07:38 views 1259
  

ज्वेलर्स की दुकान की सोने खरीदने के बहाने महिला ने चुराई बालियां (फोटो: जागरण)



संवाद सहयोगी, जालंधर। जालंधर के जग्गू चौक स्थित इंडिया ज्वेलर्स की दुकान पर उस समय हंगामा मच गया, जब गहने खरीदने के बहाने दुकान में घुसी महिला ने सोने की बालियां चुरा लीं। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला बालियां चुराने के बाद दुकान से बाहर जाने लगी तो दुकान में मौजूद कर्मचारियों ने उसे रोक लिया और तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दुकानदार चंद्रमोहन ने बताया कि महिला शाम करीब पांच बजे दुकान में आई और बालियां दिखाने के लिए कहने लगी।, जिसके बाद महिला ने बालियां देखते हुए तुराई से करीब साढ़े तीन से चार ग्राम वजन की सोने की बालियां पहले उसने मुट्ठी में और बाद में पैरों में छुपा लिया।

बालियां छुपाने के बाद दुकान से जाने लगी तो उन्होंने उसे रोक लिया और मौके पर पुलिस को बुला लिया। सूचना पाकर के पर पहुंचे थाना दे की पुलिस मौके पर पहुंची। लेडी कांस्टेबल की मौजूदगी में महिला की तलाशी ली, तलाशी के दौरान महिला के पास से तंबाकू, लाइटर व अन्य नशीला सामान बरामद हुआ।

जांच अधिकारी एएसआइ गोपाल ने बताया कि दुकानदार चंद्रमोहन की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला से पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521