deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Darbhanga News : सूर्य को अर्घ्य और लोकतंत्र के लिए मत, इसबार आस्था और कर्तव्य साथ-साथ

Chikheang 2025-10-23 03:07:33 views 1244

  

दरभंगा जंक्शन पर ट्रेन से उतरते यात्री। जागरण



जागरण संवाददाता, दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 और छठ महापर्व के चलते प्रवासी लोग, विशेषकर मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे शहरों से बड़ी संख्या में अपने घर लौट रहे हैं। इस दोहरे उत्सव के लिए सरकार ने विशेष ट्रेनें भी चलाई हैं, जबकि प्रवासियों के लौटने से स्टेशनों और गांवों में चहल-पहल बढ़ गई है और राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। परदेसियों के लिए इस बार एक साथ दो बड़े अवसर हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
विमान और ट्रेन की सीटें फुल

छठ पूजा का पारंपरिक त्योहार और बिहार विधानसभा चुनाव में अपना वोट डालने का कर्तव्य। जिले में मुंबई, दिल्ली, सूरत और बेंगलुरु जैसे शहरों से बड़ी संख्या में लोग बिहार लौट रहे हैं, जिस कारण दरभंगा और लहेरियासराय स्टेशन सहित हवाई अड्डे पर भीड़ है। विमान और ट्रेन की सीटें फुल चल रही हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनें चला रही है। इसके बाद भी सीटें फुल चल रही है।
टिकट के लिए चल रही मारामारी

बुधवार को दरभंगा जंक्शन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से घर पहुंचे परदेसियों में काफी उत्साह देखा गया। दिल्ली में मजदूरी करने वाले विश्वनाथ चौपाल कहते हैं, दो माह पहले ही टिकट बुक करवाया था। हमारे कई साथ टिकट नहीं मिलने के कारण घर नहीं आ सके हैं। टिकट की मारामारी चल रही है। एक तो छठ महापर्व और दूसरा बिहार विधानसभा चुनाव, दोनों जरूरी है। नोएड में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत संतोष कुमार बताते हैं, केवटी का रहने वाला हूं। हमारे यहां चुनावी माहौल है। पिछले कई दिनों से मुखिया का फोन आ रहा था, कि वोट डालने के लिए घर कब आ रहे हैं।

विकास करने वाले प्रत्याशी के पक्ष में इस बार मतदान करूंगा। दरभंगा एयरपोर्ट पर भी चुनावी माहौल देखने को मिल रहा है। जिला प्रशासन की ओर मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर प्रचार-प्रसार किया गया है। विमान से पहुंचने वाले यात्रियों को मतदान करने के लिए यहां जागरूक भी किया जा रहा है। स्पाइसजेट की फ्लाइट से दरभंगा पहुंचे सहरसा के यात्री बिनोद सिंह कहते हैं, दिल्ली से दरभंगा का किराया आसमान छू रहा है। 15 हजार खर्च कर दिल्ली से आया हूं। अब छठ के बाद वापसी है। इस बार अपने क्षेत्र का प्रत्याशी बदलना है। जो काम करेगा उसी को वोट करेंगे। जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास के नाम पर वोट जाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

Forum Veteran

Credits
71012