search

UP में बाइक सवार डिलीवरी ब्वॉय को कार ने मारी टक्कर, 500 मीटर घसीटा

cy520520 2025-10-22 23:07:47 views 973
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। हापुड़ रोड पर तिरंगा गेट के सामने पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार डिलीवरी ब्वाय को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद चालक डिलीवरी ब्वाय को करीब 500 मीटर तक घसीटते ले गया। पूरा हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया। साथियों ने डिलीवरी ब्वाय को गंभीर हालत में आनंद अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लिसाड़ी गेट के फिरोज नगर घंटे वाली गली निवासी साकिब पुत्र निशाद पिछले एक साल से डिलवरी ब्वाय का कार्य कर रहा है। मंगलवार रात में साकिब बागपत अड्डे से आर्डर लेकर शास्त्रीनगर जा रहा था। जब वह इस्लामाबाद चौकी के पास तिरंगा गेट के सामने पहुंचा तो पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही साकिब बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा। इस दौरान बाइक कार में फंस गई और चालक करीब 500 मीटर तक बाइक और साकिब को घसीटते हुए ले गया। साकिब ने हेलमेट लगाया हुआ था। हादसे के बाद आरोपित चालक कार लेकर फरार हो गया। घटना हापुड़ रोड पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

सूचना पर पहुंचे साकिब के दोस्तों ने उसे गंभीर हालत में आनंद अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल जाना। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपित कार चालक की पहचान ऊंचा सद्दीक नगर निवासी उमरदीन के रूप में हुई। पुलिस ने घायल के पिता की तहरीर पर उमरदीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737