धनतेरस के बाद सोना-चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है।  
 
  
 
नई दिल्ली| Gold Silver Price: त्योहारी सीजन से पहले सोना-चांदी की कीमतें जितनी रफ्तार से बढ़ रही थीं, अब उतनी ही तेजी से कीमतें गिर रही हैं। जहां अंतरराष्ट्रीय बाजार में 12 साल की रिकॉर्ड गिरावट दर्ज हुई तो वहीं घरेलू बाजार में भी सोना-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड कमी दर्ज हुई है। इंडिया बुलियन एंड एसोसिएशन ज्वैलर्स (IBJA) पर 24 कैरेट गोल्ड में 2823 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज हुई। जबकि चांदी में 7599 रुपए प्रति किलोग्राम की भारी कमी आई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
IBJA पर आज क्या सोना-चांदी का भाव?  
 
Gold Silver Price Today: आज गोवर्धन पूजा के दिन IBJA पर 24 कैरेट सोने (Gold Price Today) का भाव 1,23,907 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो पिछले कारोबारी सत्र के दौरान 126730 रुपए था। इसमें 2893 रुपए की कमी आई। ठीक इसी तरह 22 कैरेट गोल्ड में 2586 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। इसकी कीमत 1,23,499 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी में 1,51,501 रुपए प्रति किलोग्राम (Silver Price Today) तक पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान इसकी कीमत 1,60,100 रुपए प्रति किलोग्राम थी। यानी इसमें 7599 रुपए की भारी गिरावट आई है।  
 
यह भी पढ़ें- Gold Silver Investment: पहली बार कर रहे हैं निवेश? तो गोल्ड-सिल्वर म्यूचुअल फंड बना सकता है मालामाल; 6 पॉइंट में समझें  
17 अक्टूबर के बाद से कितना गिरा सोना-चांदी?  
 
खास बात यह है कि धन तेरस के बाद से सोना चांदी में रिकॉर्ड गिरावट देखी गई। IBJA के मुताबिक, पिछले पांच दिन में सोना जहां 6796 रुपए सस्ता हुआ है, तो वहीं चांदी में 18,774 रुपए की भारी गिरावट आई है। 17 अक्टूबर को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,30,874 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो अब 1,23,907 रुपए रह गया। तो वहीं चांदी 1,71,275 रुपए प्रति किलोग्राम थी, जो 22 अक्टूबर को 1,52,501 रुपए रह गई।  
MCX पर आज सोना-चांदी में तेज गिरावट की उम्मीद  
 
Gold Price on MCX: सोने की कीमत में 0.94% की गिरावट देखी गई, जो 4085 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जो हाल के उच्चतम स्तर 4381 डॉलर से 300 डॉलर कम है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 12 साल की रिकॉर्ड गिरावट के बाद, आज MCX पर शाम 5 बजे सोने और चांदी में तेज गैप डाउन ओपनिंग की उम्मीद है। अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता, मजबूत डॉलर, और भारत में मौसमी मांग खत्म होने से कीमतें प्रभावित हुईं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऊंचे पोजीशन स्तरों ने बिकवाली को बढ़ावा दिया, लेकिन दीर्घकालिक सकारात्मक कारक कीमतों को समर्थन दे सकते हैं।  
आखिर क्यों आई सोना-चांदी में ये गिरावट?  
 
सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई, जो कई कारकों से प्रभावित है। अमेरिका-चीन के बीच सकारात्मक व्यापार वार्ता, मजबूत डॉलर, और तकनीकी स्तरों का अत्यधिक ऊंचा होना इसका कारण है। निवेशकों की अनिश्चितता, अमेरिकी सरकार के शटडाउन के कारण डेटा की कमी, और भारत में मौसमी मांग खत्म होने से भी असर पड़ा। एएनजेड ग्रुप के विश्लेषक ब्रायन मार्टिन और डैनियल हाइन्स का कहना है कि ऊंचे पोजीशन स्तरों ने बिकवाली को बढ़ावा दिया। हालांकि, दीर्घकालिक सकारात्मक कारक कीमतों को समर्थन दे सकते हैं। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड भी अप्रैल के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंची। |