search

किसान यूनियन की शिकायत के बाद मुक्तसर साहिब में मिलावटी मिठाई पर छापा, स्वास्थ्य विभाग ने लिए सैंपल

LHC0088 2025-10-22 20:07:27 views 802
  

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीती दिन गांव चढ़ेवान के नजदीक छापेमारी कर मिठाइयों के सैंपल लिए (फोटो: जागरण)



संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीती दिन गांव चढ़ेवान के नजदीक छापेमारी कर मिठाइयों के सैंपल लिए। मिली जानकारी के अनुसार किसान यूनियन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को शिकायत दी गई थी कि पिछले सात-आठ महीनों से कुछ प्रवासी लोग गांव चढ़ेवान के नजदीक जगह किराये पर लेकर भारी मात्रा में मिठाइयां तैयार कर रहे हैं, ये मिठाइयां शहर की विभिन्न दुकानों पर सप्लाई की जा रही थीं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

किसानों के अनुसार ये मिठाइयां बेहद घटिया सामग्री, सूखे दूध और अन्य रसायनों से तैयार की जा रही थीं, जो लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही थीं। इस पर कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर सैंपल लिए।

इस मौके पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि किसान यूनियन की ओर से उन्हें शिकायत दी गई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें आगे की जांच के लिए भेजा जाएगा। इस दौरान किसानों ने प्रशासन से मांग की कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले मिठाई की दुकान के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138