search

गोरखपुर में दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाला, पति समेत सात पर केस दर्ज

Chikheang 2025-10-22 20:07:12 views 990
  

महिला ने ससुरालियों पर कमरे में बंद कर रखने का लगाया आरोप। सांकेतिक तस्वीर  



जागरण संवाददाता, मुंडेरा बाजार। बरईपार की दिव्या सिंह ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए चौरी चौरा थाने में तहरीर दी। पति समेत ससुरालियों पर कमरे में बंद कर मारने पीटने और फिर घर से निकालने का आरोप लगाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत सात लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिव्या सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी आ फरवरी 2019 को बड़हलगंज थाना के पटना घाट निवासी पियूष सिंह से हुई थी। शुरूआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया।

दिव्या का आरोप है कि पति पियूष सिंह कम दहेज लाने को लेकर ताने मारने लगा और फिर गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। पति, ससुर शिवशंकर, सास विद्यावती और चार ननदें लगातार दबाव बना रहे थे कि उसका भाई जो आर्मी में है, उससे दस लाख रुपये मंगवाए।

मना करने पर उसे कमरे में बंद कर दिया जाता था और ठीक से खाना भी नहीं दिया जाता था। अंत में उसका पति पियूष उसे मायके छोड़कर चला गया और कुछ समय बाद अपने पैतृक गांव झंगहा थाना के राजधानी गांव में रखकर फिर से छोड़कर भाग गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953